सालों बाद बेटी से मिलकर भावुक हो गए मोहम्मद शमी, जमकर लुटाया प्यार, देखें वीडियो

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रही अनबन की सज़ा उनकी बेटी को मिल रही है। शमी और उनकी बेटी लम्बे समय तक एक-दूसरे से मिल नहीं पाए। अब शमी के जीवन में एक ऐसी घड़ी आई, जिसका इंतजार था। शमी इससे काफी खुश और भावुक हो गए।

कई सालों बाद मोहम्मद शमी अपनी बेटी से मिले। इस मुलाक़ात का वीडियो भी सामने आया है। शमी और उनकी बेटी एक शोपिंग मॉल में दिखाई दे रहे हैं। दोनों मस्ती कर रहे हैं। शमी ने अपनी बेटी को जमकर शोपिंग कराई है। वह अपनी बेटी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

mohammed shami
Photo Credit: Mohammed Shami FB

अपनी बेटी को गले लगाते शमी ने उनको 'बेबो' कहकर भी बुलाया, बचपन से ही उनकी बेटी को इस नाम से पुकारा जाता है। बेटी से मुलाक़ात के बाद पोस्ट किये वीडियो में शमी ने भावुक बात लिखी। उन्होंने लिखा कि जब मैंने उसे लम्बे समय बाद देखा, तो मानो रुक ही गया। तुम्हारे लिए मैं अपना प्यार शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

शमी ने अपनी बेटी को जूते, कपड़े आदि दिलाए। बेटी आरिया के साथ शमी काफी खुश थे। आरिया को साथ लेकर शमी शोपिंग मॉल में घूमते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो को लोगों ने खासा पंसद किया है। फैन्स ने शमी के जीवन में सब अच्छा होने की कामना की।

चोट के बाद मोहम्मद शमी अभी टीम से बाहर हैं। हालांकि वह रिकवर हो गए हैं लेकिन एहतियात के तौर पर उनको टीम में शामिल नहीं किया गया। वह पूरी तरह से ठीक होकर एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए हुंकार भरने के लिए तैयार हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज के दौरान वह खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

हसीन जहां से अलग होने के बाद शमी की बेटी अपनी माँ के साथ ही रह रही थीं। हालांकि शमी और हसीन जहाँ के बीच तलाक नहीं हुआ है। दोनों अलग रहते हैं और सुलह की कोई संभावना भी नजर नहीं आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+