धर्म के सवाल पर क्या बोले मोहम्मद शमी? ट्रोलिंग और सोशल मीडिया को लेकर गेंदबाज ने दिया दिलचस्प जवाब

IND vs BAN: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने गंभीर चोट से उबरने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की है। बांग्लादेश (BAN) के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में उन्होंने 53 रन देकर 5 विकेट लिए और भारत को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

शमी के लिए फॉर्म में वापसी का सफर चुनौतीपूर्ण रहा। 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से ही टखने, एड़ी और घुटने की चोटों के कारण वे बाहर थे। इस समय को याद करते हुए शमी ने कहा कि, 'वे 14 महीने बहुत मुश्किल थे, क्योंकि मुझे सभी चीजें दोहरानी पड़ती थीं और यह आपको चुभता है और आपको दर्द महसूस होता है।'

mohammed shami gives brilliant reply

Mohammed Shami: वनडे वर्ल्ड कप में शानदार रहा शमी का प्रदर्शन
शमी घरेलू मैदान पर 50 ओवर के वर्ल्ड कप में भारत के स्टार गेंदबाज थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने सात मैचों में 24 विकेट लिए थे, लेकिन टीम अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से फाइनल हार गई थी।

Mohammed Shami: शमी ने मौके का उठाया फायदा
शमी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, 'चोट लगना और वर्ल्ड कप में जिस फॉर्म में थे, उससे नीचे जाना कठिन था।' 'वे 14 महीने बहुत मुश्किल थे क्योंकि मुझे सभी चीजों को दोहराना पड़ता था और यह आपको चुभता है और आपको दर्द महसूस होता है। लेकिन मुझे अपना आत्मविश्वास वापस पाने के लिए वे घरेलू मैच और चार अंतरराष्ट्रीय खेल (इंग्लैंड के खिलाफ) मिले।'

Mohammed Shami: विकेट के लिए रन लुटाने को तैयार
आईसीसी टूर्नामेंटों में अपने प्रदर्शन के बारे में शमी ने कहा कि, 'मैं हमेशा कोशिश करता हूं, खासकर आईसीसी आयोजनों में कि भले ही मैं काफी रन लुटाऊं मुझे कम से कम कुछ विकेट तो मिलने चाहिए।

Mohammed Shami: शमी को जब करना पड़ा ट्रोलिंग का सामना
हालांकि, दुबई एक ऐसा शहर जहां उन्हें 2021 टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के पाकिस्तान से हारने के बाद सोशल मीडिया पर भद्दे अपशब्दों का सामना करना पड़ा था। शमी पर मुस्लिम होने के कारण हमला किया गया था और तत्कालीन कप्तान विराट कोहली और कई पूर्व खिलाड़ी अनुभवी गेंदबाज के पक्ष में खड़े हुए थे।

Mohammed Shami: ट्रोलिंग को लेकर शमी ने दिया दिलचस्प जवाब
इस घटना के बारे में पूछे जाने पर शमी ने कहा कि, 'इन दिनों सोशल मीडिया ऐसा है कि यह आपके दिमाग में कुछ अवांछित चीजें (Unwanted Things) ला सकता है। मुझे ऐसी चीजों के बारे में सोचना पसंद नहीं है। लोग आपको खराब प्रदर्शन के बारे में याद दिलाएंगे और यह आपको भी चुभेगा लेकिन मुझे एक क्रिकेटर के रूप में ऐसा लगता है एक खिलाड़ी के तौर पर हमें बहुत पीछे नहीं देखना चाहिए और सिर्फ वर्तमान में रहना चाहिए तथा भविष्य के लिए योजना बनानी चाहिए।'

23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मैच
भारत अगले रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा, जो दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि दोनों टीमें एक रोमांचक एक्शन के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+