'औरतबाजी के चक्कर में पिता को पिता नहीं समझा, अब ढकोसला करता है, छी…', मोहम्मद शमी पर फिर भड़की हसीन जहां

Mohammed Shami Wife Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लंबे समय से हसीन जहां मोहम्मद शमी से अलग रह रही हैं। लेकिन इस दौरान वह लगातार भारतीय टीम के तेज गेंदबाज पर आरोप लगाने का काम करती रही हैं। शमी की वाइफ हसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने शमी को ढकोसला करने वाला इंसान बता दिया है।

शमी को लेकर कही ये बात

मोहम्मद शमी को लेकर हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि कुछ लोग कितने बेगैरत होते हैं। इन लोगों में इंसानियत और खुदा का खौफ क्यों नहीं होता। अल्लाह जानें.....औरतबाजी के चक्कर में पिता को पिता नहीं समझा और फिर जब बेचारे बाप की मौत हो जाती है तो सब सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर कैसे ढकोसला करता है छी...जो खुद अपने फादर का नहीं हो सका, वो फादर का दर्द क्या समझेगा।

Mohammed Shami 1

शमी ने शेयर की थी फोटो

दरअसल, मोहम्मद शमी ने फादर्स डे के मौके पर पिता की तस्वीर शेयर की थी। जिस वजह से हसीन जहां ने उन्हें ट्रोल करते हुए खरी-खोटी सुनाने का काम किया है। हसीन जहां अक्सर शमी को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। हसीन जहां के इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने 6 जून 2014 को शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, जो हसीन जहां के साथ रहती है।

चोट के कारण टीम से बाहर हैं शमी

बता दें कि मोहम्मद शमी अभी टखने की चोट के कारण मैदान से बाहर हैं. शमी ने न आईपीएल 2024 का एक भी मैच खेला और न ही वो टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। 26 फरवरी को मोहम्मद शमी के टखने का ऑपरेशन हुआ था। कुछ दिन पहले ही शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेनिंग का एक वीडियो शेयर किया था। इसके कैप्शन में शमी ने लिखा था कि चोट ने मुझे मैदान से बाहर कर दिया है, लेकिन ये मुझे ज्यादा दिनों तक रोके नहीं रखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+