'शमी भी बहुत मीठा बोलता है और...', हसीन जहां ने वीडियो शेयर कर फिर से लगाया ये आरोप, यूजर्स भी हुए हैरान
Hasin Jahan News: भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से अलग हुईं उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। वर्ल्ड कप-2023 के बाद से हसीन जहां एक के बाद एक कई पोस्ट कर मोहम्मद शमी पर तंज कस चुकी हैं।
हसीन जहां ने अब मोहम्मद शमी पर तंज करते हुए फिर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो शमी को झूठा बोल रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली हसीन जहां के इस पोस्ट पर कई लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं और कुछ लोगों ने हैरानी भी जताई है।

हसीन जहां ने अभिनेता अनुपम खेर का वीडियो शेयर कर मोहम्मद शमी पर तंज कसा है। वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं, 'सच को तमीज नहीं बात करने की, झूठ देखो कितना मीठा बोलता है।' इस वीडियो को शेयर कर हसीन जहां ने कहा कि, ये सच बात है।
हसीन जहां ने कैप्शन में लिखा, ''शमी अहमद भी बहुत मीठा बोलता है। झूठ इनोसेंट (निर्दोष) भी बनता है।''
हसीन जहां के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने हैरान जताई है। वहीं कई यूजर्स ने कमेंट कर ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा है, 'जितना बदनाम करोगी वो उतना ही और दुनिया के सामने निखर कर आएगा।' एक ने लिखा, 'तुम उस शख्स को बदनाम करना चाहती हो, जिसने हर हिन्दुस्तानी के दिल में जगह बनाई है।'
करियर बर्बाद करने का भी आरोप लगा चुकी हैं हसीन जहां
इससे पहले अपने एक इंस्टा पोस्ट में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर करियर बर्बाद करने का भी आरोप लगा चुकी हैं।
हसीन जहां ने अपने पोस्ट में कहा था कि उनके ससुर (शमी के पिता) को कभी उनकी मॉडलिंग से दिक्कत नहीं थी। हसीन जहां ने कहा था कि, 'मॉडलिंग से दिक्कत सिर्फ शमी को थी। उसने ही मेरा करियर बर्बाद किया था। वो नहीं चाहता था कि मैं फिल्म या मॉडलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी रही।'
शमी और हसीन जहां का नहीं हुआ अब तक तलाक
शमी और हसीन जहां की 6 जून 2014 को शादी हुई थी। दोनों की शादी से एक बेटी भी है, जो फिलहाल हसीन जहां के साथ रहती है। शादी के कुछ साल बाद ही हसीन जहां ने शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने और घरेलू हिंसा का आरोप लगया था।
हसीन जहां ने शमी पर क्रिकेट मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाए थे। फिलहाल दोनों का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है और लंबी कानूनी लड़ाई की वजह से लंबित है।












Click it and Unblock the Notifications