'मैं राम से प्रार्थना करता हूं', मोहम्मद शमी की शुभकामनाओं से लगी मिर्ची तो खेल मंत्री ने दिया करारा जवाब

Mohammad Shami tweet भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को दशहरा की शुभकामनाएं देने पर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया है। अब केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोहम्मद शमी का बचाव करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दशहरा एक ऐसा त्योहार है, जिसे हर भारतीय मनाता है। भारतीय क्रिकेटर्स भी इस जश्न में शामिल हुए हैं।

शमी ने दशहरा पर दी थीं शुभकामनाएं

शमी ने दशहरा पर दी थीं शुभकामनाएं

दरअसल क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने पांच अक्टूबर को दशहरा के मौके पर सोशल मीडिया पर फैन्स को बधाई दी थी। मोहम्मद शमी ने लिखा,दशहरे के शुभ अवसर पर मैं भागवान राम से प्रार्थना करता हूं कि वह आपके जीवन को ढेर सारी समृद्धि, सफलता और खुशियों से भर दें। आपको और आपके परिवार को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। शमी ने अपने ट्वीट के साथ भगवान राम द्वारा रावण का वध करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी।

शमी के समर्थन में आए अनुराग ठाकुर

शमी के समर्थन में आए अनुराग ठाकुर

मोहम्मद शमी के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने लिखा कि एक मुस्लिम होकर आप इस प्रकार की बातें कैसे कर सकते हैं? वहीं, कुछ लोगों ने शमी को नाम बदलने तक की सलाह दे डाली। शमी के खिलाफ कई लोगों ने फतवा तक जारी करने की मांग कर दी। अब केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोहम्मद शमी को निशाना बनाने वाले ट्रोल्स की क्लास लगाई है।

ठाकुर ने लोगों से पूछा- मोहम्मद शमी त्योहार मनाते हैं तो दिक्कत क्या है?

ठाकुर ने लोगों से पूछा- मोहम्मद शमी त्योहार मनाते हैं तो दिक्कत क्या है?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि त्योहारों को मनाते समय एक राष्ट्र के रूप में एक साथ होना महत्वपूर्ण है। दशहरा एक ऐसा त्योहार है जिसे हर कोई मनाता है। भारतीय क्रिकेटर भी त्योहार मना रहे हैं। ऐसे में अगर मोहम्मद शमी त्योहार मनाते हैं तो दिक्कत क्या है? जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे देश को विभाजित करना चाहते हैं। लेकिन हम सभी को एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट होना चाहिए और सभी त्योहारों को एक साथ मनाना चाहिए।

पहले भी हो चुके हैं ट्रोल

पहले भी हो चुके हैं ट्रोल

यह पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी इस तरह ट्रोलर्स के निशाने पर आए हों। इससे पहले एक टी-20 टूर्नामेंट में भी उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। जब टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी और मोहम्मद शमी का प्रदर्शन उस मैच में खराब रहा था। ऐसे में ट्रोलर्स ने शमी को लेकर काफी बुरा भला कहा था। यहां तक की उन्हें इस हार के लिए जिम्मेदार तक बता दिया था।

टीम 20 विश्वकप में दिखाएंगे जलवा

टीम 20 विश्वकप में दिखाएंगे जलवा

इसके बाद विराट कोहली समेत कई भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी के समर्थन में सामने आए थे। बता दें कि शमी भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के चलते शमी टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप में खेल सकते हैं। शमी को विश्व कप के लिए रिजर्व सूची में शामिल किया गया था लेकिन बुमराह के ना खेलने के कारण वे टीम के लिए खेलने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+