'वो थोड़ा सा बेहतर है', बाबर आजम बनाम विराट कोहली की बहस पर अजहरुद्दीन ने सुनाया अपना 'फैसला'
बाबर आजम और विराट कोहली में कौन बेहतर है ये बहस एक बार फिर से शुरू हो गई है क्योंकि भारत के पूर्व कप्तान अपनी फॉर्म में आ गए हैं। एक और पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन ने अपनी राय दी है और बताया कौन किससे 'थोड़ा सा बेहतर' है।

भारत के पूर्व कप्तान, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने उस विषय पर बात की है जो विराट कोहली की फॉर्म वापस आने के बाद फिर से हॉट टॉपिक जैसा बन गया है। ये है बाबर आजम बनाम विराट कोहली का मामला। दोनों में कौन बेहतर है इस पर सवाल होते हैं और पूर्व क्रिकेटरों से राय जानने की कोशिश की जाती है क्योंकि उन्होंने खेल को करीब से देखा और उनके पास ही इसका सटीक जवाब हो सकता है। भारत के पूर्व कप्तान अजहर भी ऐसे इंसान है।

'वो थोड़ा सा बेहतर है'
यहां दाए हाथ के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज ने अपना फैसला साझा किया कि विराट कोहली क्रिकेट क्षमताओं के मामले में बाबर आजम से थोड़ा बेहतर हैं। 59 वर्षीय अजहर ने बताया कि कोहली अनुभवी हैं और उनके आंकड़े काफी बड़े हैं जो लंबे वक्त में ही बने है और इस प्रकार, वह वर्तमान में उन्हें पाकिस्तान के कप्तान से आगे रखते हैं। हालांकि, अजहरुद्दीन ने यह भी बताया कि उनके बाबर आजम के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और वह 28 वर्षीय का बहुत सम्मान करते हैं।

खिलाड़ियों की तुलना करना हमेशा मुश्किल
अजहर ने यूएई में क्रिकेट पाकिस्तान के साथ बातचीत में कहा, कोहली एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। उसके आंकड़े बहुत बड़े हैं। मुझे लगता है कि दो खिलाड़ियों की तुलना करना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन ये दो बिल्कुल अलग खिलाड़ी हैं। लेकिन अगर आप देखें तो कोहली थोड़ा बेहतर हैं।"

बाबर के प्रति काफी सम्मान है
वैसे बाबर आजम की बुराई दुनिया में कोई नहीं कर पाता क्योंकि उनका खेल और दिमाग दोनों कई बार ठोस और विवादों से परे नजर आता है। आजम का कवर ड्राइव कोहली से भी बेहतर माना जाता है। अजहर का कहना है कि वे आजम के टच में लगातार बने रहते हैं। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "बाबर बहुत अच्छा लड़का है। मेरी उसके साथ हमेशा अच्छी बातचीत हुई है। वह मुझसे बहुत छोटा है, लेकिन मैं अंदर उसके प्रति काफी सम्मान है।"
अजहरुद्दीन ने बताया कि विराट कोहली इतने अच्छे हैं कि वह अभी भी खेल के तीनों प्रारूपों में योगदान दे सकते हैं। यह बल्लेबाज हमेशा सीखने के लिए उत्सुक रहता है और प्रतिभा की तो कोई कमी ही नहीं है।

कोहली के मुकाबले आजम का करियर भी अभी आधा
अजहर ने कहा, "वह हमेशा सीखने के लिए उत्सुक था। उन्होंने 2019 विश्व कप में हमारे खेल के बाद मुझसे बात की। मैंने हमेशा कहा है कि वह सीखने के लिए उत्सुक है और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि वह खेल के सभी प्रारूपों में बढ़िया खेल रहा है।"
कोहली के मुकाबले आजम का करियर भी अभी आधा ही है क्योंकि विराट कोहली ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से सभी प्रारूपों में 24936 रन बनाए हैं। वहीं बाबर आजम ने अपने करियर में 28 शतक समेत 11864 रन बनाए हैं।
Recommended Video

-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर












Click it and Unblock the Notifications