BPL का मैच खेलने के लिए हेलीकॉप्टर से ढाका पहुंचे मोहम्मद रिजवान, कल पाकिस्तान के लिए बनाई थी हाफ सेंचुरी
बीपीएल में मोहम्मद रिजवान कोमिला विक्टोरियंस का हिस्सा हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के चलते रिजवान अभी बीपीएल के मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में खेले गए आखिरी वनडे में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 74 गेंदों में 77 रन की पारी खेली थी। आखिरी वनडे न्यूजीलैंड ने 2 विकेट से जीत लिया। इस मैच के खत्म होने के बाद मोहम्मद रिजवान शनिवार सुबह बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंच गए, जहां उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मैच में हिस्सा लिया। आपको बता दें कि बीपीएल में मोहम्मद रिजवान कोमिला विक्टोरियंस का हिस्सा हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के चलते रिजवान अभी बीपीएल के मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे।

मैच से एक घंटा पहले स्टेडियम पहुंचे रिजवान
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद रिजवान प्राइवेट हेलीकॉप्टर से सीधा ढाका पहुंचे, जहां उन्होंने फॉर्च्यून बरिशल और कोमिला विक्टोरियंस के बीच हुए मैच में हिस्सा लिया। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद रिजवान सुबह 10:20 बजे ढाका पहुंचे और फिर पौने एक बजे के करीब वो चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम पहुंचे, जहां मैच शुरू होने में सिर्फ 1 घंटे का समय बचा था। रिजवान को पहले ही प्लेइंग इलेवन में रख लिया गया था।

बीपीएल के मैच में हारी मोहम्मद रिजवान की टीम
बता दें कि मोहम्मद रिजवान शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच का भी हिस्सा थे। मैच खत्म होने के बाद रिजवान सीधा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए थे। वहां से रिजवान हेलीकॉप्टर के जरिए सीधा ढाका पहुंचे। बीपीएल के मैच में मोहम्मद रिजवान कोमिला विक्टोरियंस की ओर से मैदान पर उतरे, लेकिन वो कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। मैच में फॉर्च्यून बरिशल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान शाकिब अल हसन की 45 गेंदों में खेली गई 81 रन की पारी की बदौलत बरिशल ने विक्टोरिया को 178 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए कोमिला विक्टोरियंस 165 रन ही बना सकी।

बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे रिजवान
कोमिला विक्टोरियंस की ओर से खुशदिल शाह ने सबसे अधिक 43 रन की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान ने 11 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। कोमिला विक्टोरियंस 20 ओवर में 165 रन ही बना पाई और लक्ष्य से 12 रन दूर रह गई और बरिशल ने 12 रन से मैच जीत लिया। ख़ुशदिल शाह ने 27 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications