Suryakumar से फिर नंबर-1 की जंग में आगे निकले मोहम्मद रिजवान, कोहली-रोहित का बुरा हाल

पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वह लगातार पाकिस्तान के लिए ओपन करते हुए रन बना रहे हैं।

Mohammad Rizwans Leading T20I Run-Getter in 2022: पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वह लगातार पाकिस्तान के लिए ओपन करते हुए रन बना रहे हैं। मोहम्मद रिजवान के शानदार प्रदर्शन के कारण ही पाकिस्तान टीम पिछले कुछ मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के लिए लगभग हर एक मैच में बड़ी पारी खेलने में सफल हो रहे हैं।

Recommended Video

    Mohammad Rizwan ने Suryakumar को पछाड़ T20 में हासिल किया बड़ा मुकाम | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    ट्राई सीरीज जीता पाकिस्तान

    ट्राई सीरीज जीता पाकिस्तान

    पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज को अपने नाम किया। पाकिस्तानी टीम ने न्यूजीलैंड को ट्राई सीरीज में 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप से पहले शानदार आगाज किया है। इस जीत में पाकिस्तान के लिए जो सबसे पॉजिटिव बातें निकलकर सामने आई, वह यह कि इस मुकाबले में पाकिस्तान के मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया और पाकिस्तान को जीत दिला दी।

    सूर्यकुमार यादव से छीना नंबर 1 का ताज

    सूर्यकुमार यादव से छीना नंबर 1 का ताज

    मोहम्मद रिजवान फाइनल मैच में बड़ी पारी तो नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से टी-20 नंबर वन बल्लेबाज का ताज छीन लिया। मोहम्मद रिजवान इस साल टी-20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2022 में अभी तक खेले 18 मुकाबलों में 54.73 की औसत के साथ मोहम्मद रिजवान 821 रन बनाए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस साल 40.05 की औसत से 801 रन निकले हैं।

    रोहित-कोहली लिस्ट में काफी पीछे

    रोहित-कोहली लिस्ट में काफी पीछे

    टी-20 फॉर्मेट में रन बनाने के मामले में इस साल रोहित शर्मा और विराट कोहली काफी नीचे हैं। रोहित शर्मा 540 रनों के साथ 7वें और विराट कोहली 485 रनों के साथ 13वें पायदान पर हैं। वहीं मैच की बात करें तो फाइनल मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 164 रन के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत में पाकिस्तान के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज मोहम्मद नवाज, हैदर अली और इफ्तिकार अहमद ने अहम भूमिका निभाई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+