IND vs AFG: पाकिस्तान से हार के बाद अफगानी कप्तान का था बुरा हाल, बताया किन मुश्किलों में गुजारी रात
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला हो रहा है। एशिया कप 2022 में पहली बार यह टीमें आमने-सामने हैं।
नई दिल्ली, 8 सितंबर: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला हो रहा है। एशिया कप 2022 में पहली बार यह टीमें आमने-सामने हैं। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। केएल राहुल भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं, वहीं रोहित शर्मा ने आराम लिया है। दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में यह आखिरी मैच है, इसके साथ उनका सफर थम जाएगा। बुधवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई और भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान से हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान ने बताया कि उनकी क्या स्थिति थी।

टॉस के दौरान किया खुलासा
भारत के खिलाफ टॉस के दौरान अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने सबसे पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ 1 विकेट से हार पर उन्होंने कहा कि हम मुकाबले के बाद तुरंत बाद ही होटल निकल गए थे। बुधवार की रात मेरे लिए काफी कठिन थी। मैंने नींद की कुछ गोलियां लीं। एशिया कप 2022 में हमने अच्छा खेला है। हम आखिरी दो मुकाबले जीत सकते थे। आज भारत के खिलाफ हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहेंगे।

फाइनल मैच 11 को
एशिया कप 2022 में सुपर-4 के चौथे मुकाबले में बुधवार को अफगानिस्तान का सामना पाकिस्तान से हुआ था। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने 1 विकेट से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने आखिरी ओवर की पहली 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस हार ने अफगानिस्तान के साथ ही भारत की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 11 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह
- अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी।












Click it and Unblock the Notifications