अभी बाकी है एक और साल, ब्रिटिश पासपोर्ट मिलने के बाद IPL में खेलने पर बोले मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के आईपीएल खेलने को लेकर काफी बातें होती रहती है, क्योंकि वह पाकिस्तान से बाहर ब्रिटेन में जाकर बस रहे हैं।

बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज 2020 से यूनाइटेड किंगडम में सेटल है, लेकिन उन्हें अभी अपने पासपोर्ट का इंतजार है। मोहम्मद आमिर को ब्रिटिश पासपोर्ट 2024 में मिल जाएगा, जिसमें 1 साल बाकी है।

 Mohammad Amir talks about his possible entry in IPL

इस पर बात करते हुए मोहम्मद आमिर ने आईपीएल में खेलने की संभावनाओं के बारे में बताया है। AKY न्यूज से बात करते हुए मोहम्मद आमिर कहते हैं, 'सबसे पहले तो मैं इंग्लैंड के लिए नहीं खेलूंगा। मैं पाकिस्तान के लिए खेल चुका हूं।

'आईपीएल को लेकर अब यही कह सकते हैं कि 1 साल और बाकी है। उस दौरान क्या होगा, यह कोई नहीं जानता। इसलिए मैं हमेशा कहता हूं कि एक बार में एक ही कदम आगे बढ़ाना है। कोई नहीं जानता कि कल क्या होने वाला है और मैं 2024 में आईपीएल के बारे में सोचना शुरू कर दूं!'

इसे भी पढ़ें- 'क्या जॉनी बेयरस्टो कोई एडवांटेज ले रहे थे?' बॉल टेंपरिंग कांड के बाद भी नहीं 'सुधरी' ऑस्ट्रेलियाई टीम

आमिर 31 साल के हैं और उनके सामने अभी क्रिकेट खेलने की भरपूर संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने पहले ही पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी-20 खेले हैं। वे दुनिया भर की T20 लीग में अपनी हिस्सेदारी कर रहे हैं लेकिन आईपीएल में अभी मौका नहीं मिला है क्योंकि भारत में होने वाली इस लीग में पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियों को भाग लेने की इजाजत नहीं है।

आमिर आगे कहते हैं, 'मुझे नहीं पता एक साल बाद मैं कहां हूंगा। कोई भी अपने भविष्य के बारे में नहीं जानता है। जब मुझे मेरा पासपोर्ट मिल जाएगा, और जो भी बेस्ट मौका मेरे सामने होगा, मैं उसको हासिल करना चाहूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+