'क्या जॉनी बेयरस्टो कोई एडवांटेज ले रहे थे?' बॉल टेंपरिंग कांड के बाद भी नहीं 'सुधरी' ऑस्ट्रेलियाई टीम
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड एशेज 2023 सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के विवादित तरीके से नाखुश हैं। जब लॉर्ड्स में इस टेस्ट मैच का पांचवां दिन चल रहा था और इंग्लैंड की टीम बड़े टारगेट का पीछा कर रही थी, तब जॉनी को ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने विकेट के पीछे गेंद मारकर आउट कर दिया था।
जबकि बेयस्टो ने कैमरन ग्रीन की गेंद को बाकायदा छोड़ दिया था। इसके बाद वे 'गेंद पूरी होने के बाद' अपनी क्रीज से बाहर निकल कर आए, क्योंकि ओवर समाप्त हो गया था। फिर भी कैरी ने उनको आउट कर दिया।

जब बेयस्टो की गिल्लियां उड़ाई गई तब वे बेन स्टॉक्स से बात करने के लिए जा रहे थे। जाहिर है इन सब चीजों ने एक ऐसी स्थिति को जन्म दिया जो इंग्लैंड क्रिकेट और अंग्रेजों में काफी रोष प्रकट कर रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम कटघरे में खड़ी हो चुकी है और स्टूअर्ट ब्रॉड बिल्कुल भी कंगारुओं को रियायत नहीं देना चाहते।
स्टुअर्ट ब्रॉड इस बात से हैरान हैं कि 2018 में बॉल टेंपरिंग कांड के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी कल्चर में बदलाव करने की बात कही थी लेकिन क्या वास्तव में कुछ बदलाव हुआ है? डेली मेल को लिखे अपने कॉलम में स्टुअर्ट ब्रॉड इस बात को लेकर गहरी नाराजगी और हैरानी जताते हैं कि किसी भी सीनियर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने एक बार भी जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के तरीके पर यह नहीं कहा कि ये गलत हुआ है।
ब्रॉड साफ तौर पर कहते हैं कि भूतकाल में भी ऐसे मौके आए हैं जब खिलाड़ियों को अनफेयर तरीके से आउट करने की कोशिश की गई है। एक बार तो खुद जॉनी बेयरस्टो ने ही एशेज में मार्नस लाबुशेन के खिलाफ ऐसा किया था, लेकिन उस वक्त बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकलकर खेल रहा था, ताकि एलबीडब्ल्यू आउट ना मिल सके, यानी तब बल्लेबाज को एक एडवांटेज था।
ऐसे ही एक मामला कोलिन डी ग्रांडहोम का था, लेकिन वह भी पैड पर गेंद लगने के बाद रन लेने की कोशिश कर रहे थे, जो एक एक एडवांटेज था। लेकिन जॉनी किसी तरह का फायदा उठाने की कोशिश नहीं कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें- ENG vs AUS: दिग्गज अम्पायर साइमन टॉफेल ऑस्ट्रेलिया के समर्थन में, बेयरस्टो के आउट को माना सही
ब्रॉड कहते हैं, 'बेयरस्टो ने गेंद को छोड़ दिया, ये ओवर की आखिरी बॉल थी, अंपायर भी गेंदबाज को कैप देने के तैयार था, सबको पता था गेंद पूरी हो गई। बेयरस्टो क्रीज से बाहर आकर स्टोक्स के पास जा रहे थे। क्या इंग्लैंड ने कोई एंडवांटेज लेने की कोशिश की थी (जो यह आउट किया गया)? भीड़ में सबको लगा ओवर पूरा हो चुका है। कमेंट्री करने वाले भी यही कह रहे थे।'
ब्रॉड जब बेयरस्टो के स्थान पर बल्लेबाजी के लिए तो उनकी पैट कमिंस से इस बारे में बातचीत भी हुई। ब्रांड के मुताबिक कंगारूओं ने उनसे बेकार की बातें करना शुरू कर दिया था, तो उन्होंने भी पैट कमिंस को कहा, 'ये सारा हो-हल्ला तुम्हारे फैसले के चलते है। तुमने बहुत बढ़िया मौका गंवा दिया है।'












Click it and Unblock the Notifications