मोहम्मद आमिर ने अपनी वापसी पर तोड़ी चुप्पी, 'अल्लाह ने चाहा तो जरूर पाकिस्तान के लिए दोबारा खेलूंगा'

मोहम्मद आमिर ने लाहौर में नेशनल हाई-परफॉर्मेंस सेंटर (एनएचपीसी) में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा,"अगर अल्लाह ने चाहा तो मैं फिर से पाकिस्तान के लिए खेलूंगा।

mohammad amir

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ कुछ विवादों के चलते साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर मैदान पर वापसी कर सकते हैं। दरअसल, हाल ही में वहाब रियाज ने यह उम्मीद जताई थी कि मोहम्मद आमिर को अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया जा सकता है। वहाब के इस बयान के बाद अब खुद मोहम्मद आमिर ने अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग की तैयारी कर रहे हैं आमिर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद आमिर ने भविष्य में मैदान पर वापसी को लेकर अपना चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वो पाकिस्तान के लिए जरूर खेलेंगे। मोहम्मद आमिर ने लाहौर में नेशनल हाई-परफॉर्मेंस सेंटर (एनएचपीसी) में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा,"अगर अल्लाह ने चाहा तो मैं फिर से पाकिस्तान के लिए खेलूंगा, लेकिन मैं पीएसएल में खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना चाहूंगा।" आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर बांग्लादेश प्रीमियर लीग के आगामी सीजन की तैयारी के लिए NHPC में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

आमिर ने पीसीबी का जताया आभार

आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर ने NHPC में ट्रेनिंग की अनुमति देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष नजम सेठी का धन्यवाद किया है। बता दें कि नजम सेठी को दिसंबर के शुरुआत में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्हें रमीज राजा की जगह यह जिम्मेदारी दी गई थी। रमीज राजा को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था। नजम सेठी अब अगले 4 महीने तक पीसीबी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

2020 में आमिर ने लिया था संन्यास

आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर ने साल 2020 में तब तत्कालीन हेड कोच मिस्बाह-उल-हक और बॉलिंग कोच वकार यूनुस के साथ हुए मतभेदों के कारण संन्यास की घोषणा कर दी थी। आमिर ने मिस्बाह और वकान यूनुस पर भेदभाव का आरोप लगाया था। इसके अलावा मोहम्मद आमिर ने पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा को भी कोसा था। साल 2022 के आखिरी दिन वहाब रियाज ने यह कहकर कि मोहम्मद आमिर मैदान पर वापसी कर सकते हैं सनसनी मचा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+