28 सितंबर को लिया था संन्यास... अब हेड कोच ने मैसेज कर कही कमबैक की बात

खेल की दुनिया में आपने कई खिलाड़ियों को संन्यास से वापसी करते देखा होगा। इंग्लैंड क्रिकेट में भी अब ऐसा ही कुछ हो सकता है।

Moeen ALI

नई दिल्ली: खेल की दुनिया में आपने कई खिलाड़ियों को संन्यास से वापसी करते देखा होगा। इंग्लैंड क्रिकेट में भी अब ऐसा ही कुछ हो सकता है। दरअसल, इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली संन्यास से वापस आकर टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। मोईन ने पिछले साल आईपीएल फेज-2 के दौरान अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को हैरानी में डाल दिया था, लेकिन अब वह क्रिकेट के सबसे पुराना फॉर्मेट में जल्दी ही वापसी कर सकते हैं। मोईन ने 28 सितंबर, 2021 में संन्यास लिया था।

हेड कोच से हुई बातचीत

हेड कोच से हुई बातचीत

हाल ही में मोईन अली की इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम से बातचीत हुई है, जिसके बाद उन्होंने वापसी के संकेत दिए हैं। द गार्जियन को दिए अपने इंटरव्यू में मोईन ने कहा, ''ब्रेंडन मैकुलम ने मुझे मैसेज किया और पूछा कि क्या मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैंने उनके साथ आईपीएल में खेला है और जिस तरह से वो काम करते हैं वो मुझे बहुत पसंद है। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर भविष्य में कोई भी टूर हो तो क्या मैं उपलब्ध रहूंगा। मैंने कहा कि उस समय फोन करना, मैं तब फैसला लूंगा।''

गजब के ऑलराउंडर है मोईन

गजब के ऑलराउंडर है मोईन

मोईन अली ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अभी तक खेले 64 टेस्ट मैचों में उन्होंने 28.29 की औसत के साथ 2914 रन बनाए हैं। 111 पारियों में उनके खाते में 5 शतक के अलावा 14 अर्धशतक भी दर्ज है। कमाल की बात तो ये हैं कि बल्ले से साथ-साथ गेंद से भी मोईन ने खूब जलवा बिखेरा था। मोईन अली ने 36.66 की औसत से कुल 195 विकेट लिए हैं। वह 5 बार एक पारी में पांच और एक बार मैच में 10 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

बदल गई इंग्लैंड क्रिकेट की तस्वीर

बदल गई इंग्लैंड क्रिकेट की तस्वीर

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हाल फिलहाल में कई बदलाव किए हैं। बोर्ड ने ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट और लिमिटेड ओवर क्रिकेट के लिए मैथ्यू मॉट को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। जो रूट की जगह बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है और रॉब टीम के नए मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+