Moeen Ali ने उल्टे बल्ले से खेला चौंकाने वाला शॉट, विकेटकीपर-गेंदबाज के उड़े होश

South Africa vs England, 3rd ODI: डायमंड ओवल में खेले गए तीसरे वनडे इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत के साथ सरीज को खत्म किया। इंग्लैंड को इससे पहले दो मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।

South Africa vs England

South Africa vs England, 3rd ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही। हालांकि, इस जीत के बाद भी वह सीरीज को गंवा बैठी। लेकिन आखिरी वनडे में दमदार प्रदर्शन कर उन्होंने खुद क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों को साउथ अफ्रीका की टीम ने जीता था।

इंग्लैंड को 59 रन से मिली जीत

इंग्लैंड को 59 रन से मिली जीत

सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 59 रनों से जीत मिली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 346 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से डेविड मलान और कप्तान जोस बटलर ने शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 43.1 ओवर में 287 रन ही बना सकी। इस तरह ने 59 रनों से इंग्लैंड ने मुकाबला अपने नाम किया।

मोईन ने खेला हैरतअंगेज शॉट

मोईन ने खेला हैरतअंगेज शॉट

इंग्लैंड की पारी के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज मोईन अली ने एक अजीब शॉट लगाने का प्रयास किया। तबरेज़ शम्सी की स्पिन के सामने मोइन ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को एक हाथ से विकेट के पीछे की तरफ मारना चाहा। मोईन ने गेंद पर अधिक पकड़ बनाने के लिए सिर्फ एक हाथ का इस्तेमाल किया, लेकिन वह इस शॉट को लगाने में सफल नहीं हो सके। मोईन अली का यह अजीब शॉट देखकर विकेटकीपर और गेंदबाज भी हैरान नजर आये।

बटलर और मलान ने जड़ा शतक

बटलर और मलान ने जड़ा शतक

इस मैच में मोईन ने 23 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। वहीं पारी की शुरुआत करने आए डेविड मलान ने 106 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका वनडे प्रारूप में पहला शतक है। मलान 114 गेंदों में 118 रन बनाकर आउट हुए। मलान के अलावा कप्तान बटलर ने 127 गेंदों में 131 रन की पारी खेली। इन दोनों की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत ही इंग्लैंड की टीम 346 रन बनाने में सफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+