मिताली राज ने वापसी के दिए संकेत, पिछले महीने ही की थी संन्यास की घोषणा

नई दिल्ली, जुलाई 25। पिछले महीने ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करने वालीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर मिताली राज ने वापसी के संकेत दिए हैं। आईसीसी के नए पॉडकास्ट के एक एपिसोड में बात करते हुए मिताली राज ने कहा कि वो महिला आईपीएल के उद्घाटन सीजन में खेलने के लिए संन्यास वापस लेने पर विचार कर सकती हैं। आपको बता दें कि मिताली राज इस एपिसोड में इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी ईसा गुहा और न्यूजीलैंड की ऑफ स्पिनर फ्रेंकी मैकाय के साथ बातचीत कर रही थीं।

Mithali raj comeback

अगले साल शुरू होगा महिला आईपीएल!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोस्ट अवेटेड महिला आईपीएल का पहला सीजन अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में इस सीजन में खेलने के लिए मिताली राज ने इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा है, 'मैं संन्यास को वापस लेने के विकल्प पर भी विचार कर रही हूं, हालांकि अभी फैसला नहीं किया है। महिला आईपीएल का हिस्सा बनना वाकई बहुत ही शानदार होगा।"

मिताली राज ने खेले हैं 232 वनडे

आपको बता दें कि मिताली राज ने पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। 23 साल लंबे करियर में उन्होंने कुल 232 वनडे मैच खेले थे, जिसमें उनके नाम 7805 रन थे। मिताली राज ने 1999 में डेब्यू किया था। मिताली राज ने कहा कि मैंने सोचा था कि रिटायरमेंट के बाद मेरी जीवन शैली धीमी हो जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मिताली राज ने कहा कि मेरी जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया है। बता दें कि मिताली राज के जीवन पर बनी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' इसी महीने बड़े पर्दे पर आई है, जिसमें तापसी पन्नू ने मिताली राज का किरदार निभाया है। मिताली फिल्म के प्रचार-प्रसार में भी जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+