WPL 2025 में मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को कैसे मिली जीत? पूर्व कप्तान ने इन खिलाड़ियों को दिया श्रेय
टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज और वेस्टइंडीज की पूर्व क्रिकेटर स्टेसी-एन किंग ने जियो हॉटस्टार पर अमूल क्रिकेट लाइव शो में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए हाई-वोल्टेज मैच पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने दोनों टीमों के प्रदर्शन और खास खिलाड़ियों की शानदार पारियों की सराहना की।
मिताली राज ने बताया कि, आज का मैच शानदार था। इस मुकाबले में मोमेंटम बार-बार बदलता रहा और अंतिम गेंद तक कोई नहीं कह सकता था कि जीत किसकी होगी।'

निकी प्रसाद की पारी की सराहना
निकी प्रसाद की 35 रन की महत्वपूर्ण पारी की सराहना करते हुए मिताली ने कहा कि, 'निकी ने दबाव में शानदार खेल दिखाया और टीम को स्थिरता दी। यह उनकी पहली पारी थी और उन्होंने दवाब वाले मैच में संयम दिखाया।'
शैफाली वर्मा के अटैकिंग खेल पर मिताली का विश्लेषण
शैफाली वर्मा के प्रदर्शन पर मिताली ने कहा कि, 'उनके अटैकिंग खेल को देखकर एकमात्र तरीका उन्हें आउट करने की स्मार्ट सोच थी, और यह फील्डिंग बदलाव से हुआ।'
स्टेसी-एन किंग ने निकी प्रसाद और मुंबई के प्रदर्शन पर दी प्रतिक्रिया
वेस्टइंडीज की पूर्व क्रिकेटर स्टेसी-एन किंग ने निकी प्रसाद की पारी की सराहना की और कहा कि, 'शुरुआत में संघर्ष के बाद, निकी ने शानदार शॉट खेले।' मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर स्टेसी-एन किंग ने कहा कि, 'हरमनप्रीत की टीम को अपनी सोच पर रिवैल्यूएशन करना होगा, विशेष रूप से स्पिनरों के उपयोग में।'
आज का मैच - गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स
फैंस आज, 16 फरवरी को गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव एक्शन स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications