IPL 2024: क्या प्रति ओवर 2 बाउंसर वाला नियम स्टार्क के लिए बना वरदान? फिरकी गेंदबाजों को नहीं मिले खरीदार
IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के प्लेयर्स ऑक्शन में मिचेल स्टार्क ने आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए की भारी कीमत चुकाई है। ऐसे में ये कहना कितना सही होगा कि प्रति ओवर 2 बाउंसर वाला नियम स्टार्क के लिए वरदान साबति हुआ है? क्योंकि फिरकी गेंदबाजों को ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला है।
दरअसल, आईपीएल 2024 ऑक्शन के 5 सेट के बाद भी तेज गेंदबाजों का जलवा कायम रहा, जिसमें टॉप पर मिचेल स्टार्क का नाम है। मिचले ने ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।

स्पिन गेंदबाजों को नहीं मिले खरीददार
आईपीएल 2024 ऑक्शन में स्पिन गेंदबाज को अभी तक कोई खरीदार नहीं मिला है। इन दौरान अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान अनसोल्ड रहें। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी, न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी, वेस्टइंडीज के स्पिन गेदंबाज अकील हुसैन और इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद भी अनसोल्ड रहें।
मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की चमकी किस्मत
पैट कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड बनाया था, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के लिए ₹20.5 करोड़ की भारी कीमत चुकाई थी। लेकिन कमिंस को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी उपलब्धि मुश्किल से एक घंटे तक टिकेगी, क्योंकि उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि उनके ऑस्ट्रेलिया टीम के साथी मिचेल स्टार्क ने पीछे छोड़ दिया, क्योंकि बाएं हाथ का तेज गेंदबाज के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की भारी कीमत चुकाई।
इन तेज गेंदबाजों पर भी हुई पैसों की बारिश
मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के अलावा वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को 4.6 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया, जबकि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा।
क्या है प्रति ओवर 2 बाउंसर वाला नियम
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सीजन में गेंदबाजों को एक ओवर में दो बाउंसर फेंकने की परमिशन होगी। इससे पहले तक आईपीएल में इंटरनेशनल क्रिकेट की तरह नियम था, जब एक ओवर में एक बाउंसर फेंकने को मिलती थी। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस नियम से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी, और आईपीएल 2024 ऑक्शन में भी इसका असर दिखने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications