Mitchell Starc Net Worth: T20 क्रिकेट छोड़ते ही मिचेल स्टार्क की दौलत का खुलासा, नेटवर्थ जानकर घूम जाएगा दिमाग

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। अब वे अपने करियर के अंतिम चरण में टेस्ट और ODI क्रिकेट पर फोकस करेंगे। 35 वर्षीय स्टार्क ने आखिरी बार USA और वेस्टइंडीज में हुए T20 वर्ल्ड कप में खेला था। स्टार्क ने अब तक के क्रिकेट करियर से न सिर्फ नाम कमाया, बल्कि अच्छी-खासी संपत्ति भी बनाई।

IPL ने मिशेल स्टार्क की कमाई में बहुत बड़ा योगदान दिया है। 2014 और 2015 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेला। इस दौरान उन्हें हर सीजन ₹5 करोड़ की फीस मिली। 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें ₹24.75 करोड़ में खरीदा, जो उस सीजन का सबसे महंगा करार था। 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने ₹11.75 करोड़ में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

Mitchell Starc

मिशेल स्टार्क के T20I करियर की झलक
स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ एडम जंपा (Adam Zampa) हैं। उन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला T20I खेला और कुल 65 मैचों में 79 विकेट लिए, जिसकी इकॉनमी रेट 7.74 रही।

स्टार्क ने अब तक खेले गए छह में से पांच T20 World Cups में हिस्सा लिया, केवल 2016 का सीजन चोट के कारण मिस किया। 2021 में दुबई में ऑस्ट्रेलिया की T20 World Cup जीत में वह एक अहम खिलाड़ी साबित हुए थे।

स्टार्क के भविष्य की योजनाएं
वेटरन तेज गेंदबाज चाहते हैं कि वे टेस्ट और ODI क्रिकेट, IPL और अन्य घरेलू मैचों में खेलना जारी रखें। हालांकि, T20I से उनका संन्यास ऑस्ट्रेलिया की उम्रदराज़ लेकिन गोल्डन जेनरेशन के खिलाड़ियों की लिस्ट में एक नया नाम है। पिछले साल डेविड वार्नर ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, और इस साल स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टॉइनिस ने ODI क्रिकेट को अलविदा कहा।

मिचेल स्टार्क और उनकी लग्जरी कारें
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को महंगी और शानदार कारों का बहुत शौक है। उनकी कार कलेक्शन में कई हाई-एंड लक्जरी व्हीकल्स शामिल हैं। स्टार्क अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखते हैं। वह पत्नी एलिसा हेली (Alyssa Healy) के साथ शादीशुदा हैं और एक शानदार मैनशन में रहते हैं, जिसमें 13-कार की गेराज है। यह उनके वाहनों के प्रति प्यार और पैशन को भी दर्शाता है।

स्टार्क के कलेक्शन में कुछ प्रमुख कारें हैं:

  • Lamborghini Huracan EVO: एक तेज और स्टाइलिश स्पोर्ट्स कार।
  • Jaguar F-Type: क्लासिक ब्रिटिश कूपे, खासकर शहर में ड्राइव के लिए अच्छी मानी जाती है।
  • Mercedes-Benz G-Class (G-Wagon): ये कार सेलिब्रिटीज में बहुत पॉपुलर है।

ब्रांड एंडोर्समेंट्स और नेटवर्थ
दुनिया के सबसे खतरनाक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ों में से एक स्टार्क की कुल संपत्ति ₹208 करोड़ ($25 मिलियन) से ज्यादा है। वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से सालाना ₹12 करोड़ कमाते हैं। स्टार्क ने मैदान के बाहर Audi, Raydel, Kookaburra जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट किया है, जो उनकी कुल कमाई में और इजाफा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+