लेफ्ट ऑर्म पेसर के सामने खाता खोलना है मुश्किल, ODI में इन्होंने किया है बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा जीरो पर आउट
One day International में जब बल्लेबाजों को सर्वाधिक बार जीरो पर आउट करने की बात आती है तो बाए हाथ के तेज गेंदबाजो का जलवा देखने को मिलता है। टॉप- 5 की इस लिस्ट में शुरुआती तीन बॉलर लेफ्ट ऑर्म पेसर हैं।

वनडे क्रिकेट में जब सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को Zero पर आउट करने के बाद आती है तो बाएं हाथ के गेंदबाजों (Left Arm Pacer) का दबदबा इस कदर कायम है कि कोई उनके आसपास नहीं फटकता। मिचेल स्टार्क हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों को जीरो पर आउट करने के चलते काफी चर्चित रहे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज में कई बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए जिसमें सूर्यकुमार यादव तो लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए। वनडे क्रिकेट में बाए हाथ के तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट किया है।

1. मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc)-
हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संपन्न हुई वनडे सीरीज में मिशेल स्टार्क ने भारत के कई बल्लेबाजों को जीरों पर आउट किया। लगातार दो बार सूर्यकुमार यादव को गोल्डन डक पर आउट किया गया। कुमार को तीसरे मुकाबले में भी बाएं हाथ के गेंदबाज ने हीं बोल्ड पर आउट किया था लेकिन वे स्पिनर थे। मिचेल स्टार्क ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजों को जीरो पर आउट किया है। अभी तक स्टार्क ने 23.3 प्रतिशत बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया गया किया है। मिचेल स्टार्क वनडे में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में माने जाते हैं। उन्होंने ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में सर्वाधिक 8 विकेट चटकाए थे।

2. वसीम अकरम
दूसरे स्थान पर सर्वकालिक महानतम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम आते हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 21.9% बल्लेबाजों को चलता किया है। वसीम अकरम ने वनडे क्रिकेट में 502 विकेट लिए हैं जो अभी तक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

3. चामिंडा वास
एशिया के बॉलिंग हिटमैन वास हैं जो श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे और उन्होंने 19% बल्लेबाजों को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चलता किया है। वसीम अकरम की तरह वास भी वनडे क्रिकेट में अपने विकेटों के रिकॉर्ड के चलते मशहूर है जिन्होंने 400 विकेट हासिल किए हुए हैं।
4. ग्लेन मैक्ग्रा
अब बारी आती है दाए हाथ के गेंदबाजों की जिसमें ग्लेन मैकग्रा ने 18.6% बल्लेबाजों को वनडे इंटरनेशनल में 0 पर आउट किया हुआ है। मैक्ग्रा आस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के सटीक तेज गेंदबाज थे जो टेस्ट क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी को लेकर कहीं अधिक चर्चाओं में रहे लेकिन वनडे में भी उन्होंने काफी कम इकोनामी रेट से बॉलिंग करते हुए 381 विकेट हासिल किए हुए हैं।
5. ब्रेट ली
नंबर पांच पर तूफानी गेंदबाज ब्रेट ली आते हैं और यह इस लिस्ट में तीसरे ऑस्ट्रेलियाई है जिन्होंने 18.4% बल्लेबाजों को इस फॉर्मेट में आउट किया है। ब्रेट ली मिशेल स्टार्क के जैसे हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में टेस्ट से कहीं ज्यादा नाम कमाया। ली ने वनडे क्रिकेट में 221 मैच में 380 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications