मिचेल स्टार्क ने बनाये 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, मचाया तूफानी गेंदबाजी से तहलका, मुरलीधरन को छोड़ा पीछे

Mitchell Starc Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ डे-नाईट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया लेकिन सबसे अहम बात मिचेल स्टार्क के प्रदर्शन की है। स्टार्क ने इस पिंक बॉल टेस्ट में डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाले, जो हर किसी के बस की बात नहीं होती।

स्टार्क ने एक पारी में बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ों का वर्ल्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने दूसरी पारी में 9 रन देकर 6 विकेट झटके, इस वजह से वेस्टइंडीज महज 27 रनों पर आउट हो गई। 100वें टेस्ट में स्टार्क से पहले इस तरह का धांसू आंकड़ा अन्य किसी गेंदबाज के नाम नहीं था।

mitchell starc

19 साल पहले 2006 में मुथैया मुरलीधरन ने अपने 100वें टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 9 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये थे। उनके अलावा शेन वॉर्न ने 161 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये थे। वॉर्न ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2002 में यह कारनामा किया था।

स्टार्क ने पिंक बॉल टेस्ट में पांच बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा कर दिया है, वह ऐसा करने वाले वर्ल्ड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क के करीब अन्य कोई गेंदबाज नहीं है। उनसे पीछे ट्रेंट बोल्ट हैं लेकिन उन्होंने 2 बार ही यह कारनामा किया था।

मिचेल स्टार्क दुनिया के ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी टेस्ट पारी में 10 रन से कम देकर 6 विकेट हासिल किये हैं। वह इरफ़ान पठान के बाद दूसरे गेंदबाज बन गए जिन्होंने किसी पारी के पहले ओवर में आकर 3 विकेट हासिल किये हों। यह काफी बड़ी उपलब्धि है।

वेस्टइंडीज की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। विंडीज गेंदबाजों ने अच्छा काम किया लेकिन बल्लेबाज उतना खास नहीं कर पाए। इस वजह से ऑस्ट्रेलिया के सामने घरेलू सरजमीं पर वेस्टइंडीज को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+