IND vs BAN: आंकड़े झूठ नहीं बोलते, छोटा सा करियर बड़ा-बड़ा अचीवमेंट! यशस्वी भव
Yashasvi Jaiswal: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इसमें यशस्वी जायसवाल का योगदान कम नहीं आंका जा सकता है। जायसवाल ने कानपुर टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अपने बल्ले से लोहा मनवाया है। चेन्नई टेस्ट में भी उनकी बैटिंग अच्छी रही थी।
अपने छोटे टेस्ट करियर में यशस्वी जायसवाल ने बड़ा नाम किया है। वह हर गेंदबाज की धुनाई करने में सक्षम हैं। नई गेंद पर प्रहार कर तेजी से रन बनाने की क्षमता उनको अलग श्रेणी में खड़ा करती है। कानपुर टेस्ट मैच में उन्होंने कुछ रिकार्ड्स अपने नाम किये हैं।

WTC में बनाया कीर्तिमान
दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में सिर्फ़ 40 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल ने मौजूदा WTC 2023-25 चक्र में भारत की बल्लेबाज़ी लाइनअप में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। कुल 1217 रनों के साथ जायसवाल अब इस संस्करण में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, और ओवरऑल दूसरे नंबर पर हैं।
अजिंक्य रहाणे को छोड़ दिया पीछे
एक ही WTC चक्र में 1200 रनों का आंकड़ा पार करने की उनकी उपलब्धि भारतीय क्रिकेटरों में अभूतपूर्व है, जो टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में एक अहम माइलस्टोन है। उन्होंने इस मामले में अजिंक्य रहाणे के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। रहाणे ने 2019-21 चक्र में 1159 रन बनाए थे।
छोटे करियर में कमाल के आंकड़े
टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के अब तक के करियर पर नजर डाली जाए, तो उन्होंने 11 मुकाबले खेले हैं और धमाका किया है। इन मैचों में जायसवाल ने 20 पारियों में 1217 रन अपने नाम किये हैं। उन्होंने 3 शतक और 7 अर्धशतक जड़े हैं। दो बार उनके बल्ले से दोहरा शतक देखने को मिला है और 214 रन उनका उच्चम स्कोर है। आने वाले समय में अगर वह तिहरा शतक जमाए, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications