विराट कोहली का सोशल मीडिया पर बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गये
विराट कोहली की उपस्थिति हर जगह मजबूत है। मैदान पर उनका बल्ला बोलता है और मैदान से बाहर सोशल मीडिया पर उनके फैन्स का जलवा दिखता है।

Virat Kohli 250 Million Instagram followers: चाहे खेल का मैदान हो या बाहर, विराट कोहली का धमाका हर जगह रहता है और वह रिकार्ड्स बनाते रहते हैं। विराट कोहली ने इस बार भी एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है लेकिन यह मैदान के बाहर हुआ है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने यह रिकॉर्ड सोशल मीडिया पर बनाया है।
विराट कोहली इन्स्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा प्राप्त कर चुके हैं। इतना ही नहीं, वह ऐसा करने वाले पहले एशियाई व्यक्ति हैं। वह 100 मिलियन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय थे। इसके बाद उन्होंने 200 और अब 250 मिलियन फॉलोवर्स प्राप्त किये हैं।
खेल जगत से कोहली तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह आंकड़ा हासिल किया है। उनसे पहले 250 मिलियन इन्स्टाग्राम फॉलोवर्स का आंकड़ा दो फुटबॉल खिलाड़ियों ने प्राप्त किया था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 585 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। लियोनेल मेसी को 461 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। पूर्व अमेरिकी रेसलर ड्वेन जॉनसन को 380 मिलियन लोग फॉलो करते हैं लेकिन यह आंकड़ा इसलिए भी है क्योंकि वह एक एक्टर भी हैं।
क्रिकेट जगत में 250 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा कोहली के अलावा किसी भी अन्य खिलाड़ी ने हासिल नहीं किया है। यह आंकड़ा भी बढ़कर 300 मिलियन होगा। कोहली के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। इससे पता चलता है कि फैन्स उनको किस तरह प्यार करते हैं।
हालांकि इस समय विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान भी नहीं हैं लेकिन उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है। आईपीएल में उन्होंने दो शतकीय पारियां खेली। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की है।
कोहली टीम इंडिया के लिए लगातार तीनों प्रारूप में खेलते हुए आये हैं। आईपीएल में इस सीजन उनके बल्ले से बड़ा धमाका देखने को मिला था लेकिन आरसीबी टॉप 4 में नहीं पहुँच पाई। अंतिम लीग मैच में आरसीबी को गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कोहली ने इसमें शतकीय पारी खेली थी।












Click it and Unblock the Notifications