इतिहास की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम है इंडिया, माइकल वॉन का हैरान करने वाला बयान
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 10 विकेट से हार झेलने के बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। भारत के साथ-साथ दूसरे देशों के पूर्व क्रिकेटर्स भी भारत की इस प्रदर्शन से हैरान हैं।
Michael Vaughan on Indian Team: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 10 विकेट से हार झेलने के बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। भारत के साथ-साथ दूसरे देशों के पूर्व क्रिकेटर्स भी भारत की इस प्रदर्शन से हैरान हैं। आईसीसी टूर्नामेंटों में हर बार फेवरेट रहने वाली टीम इंडिया अक्सर नॉक आउट मुकाबलों में लचर प्रदर्शन कर बाहर होती रही है। अब इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी राय व्यक्त की है।

बेहतरीन टैलेंट होने के बाद भी हो रहे नाकाम
द टेलीग्राफ के अपने कॉलम में माइकल वॉन ने कहा कि भारत के पास टैलेंट की कमी नहीं है। भारत के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन शायद टीम का उसका ठीक तरीके उपयोग करने से हर बार चूक जाती है। माइकल वॉन ने कहा कि भारत इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली सफेद गेंद की टीम है। उन्होंने लिखा कि हर खिलाड़ी जो आईपीएल खेलता है वह उसकी तारीफ करता है लेकिन भारतीय टीम में इसका असर देखने को क्यों नहीं मिलता।
Recommended Video

पुराने अंदाज में खेल रहा है भारत
भारत ने आखिरी वर्ल्ड कप साल 2011 में भारत में ही जीता था। लेकिन इसके बाद टीम को मायूसी का सामना ही करना पड़ा है। माइकल वॉन के मुताबिक भारत अभी भी पुराने अंदाज में ही खेल रहा है। सफेद गेंद की क्रिकेट अब काफी बदल चुकी है, लेकिन भारतीय बल्लेबाज पुराने शैली में ही खेल को आगे बढ़ा रहा है। उन्हें इस पर गहराई से सोच-विचार करने की जरूरत है।

पंत जैसे खिलाड़ियों का टैलेंट नहीं आ रहा काम
माइकल वॉन ने अपने कॉलम लिखा कि भारतीय टीम ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों का उपयोग प्रभावशाली तरीके से नहीं कर पा रहा है। मैं इस बात से हैरान हूं कि उनके पास जो प्रतिभा है, उसके बावजूद टीम उनका सही इस्तेमाल नहीं कर सकी। सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली का उदाहरण देते हुए वॉन ने कहा कि पहले भारतीय टीम में ऑलराउंडर काफी होते थे, लेकिन अब टीम में ऐसा देखने को नहीं मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications