MI vs RR, Playing XI: राजस्थान को मात देना मुंबई के लिए होगा मुश्किल, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
IPL: आईपीएल में संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम ने अब तक आठ मैचों में पांच मैच जीते हैं। मुंबई के खिलाफ जीत रॉयल्स को प्लेऑफ के और करीब ले जाएगी। वहीं रोहित शर्मा एंड कंपनी पहले से ही इस साल जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

IPL 2023, MI vs RR, Playing 11 Prediction: राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराने के बाद आज वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ेगी। सीएसके के खिलाफ आरआर को मिली जीत ने टीम को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच दिया है। इस शानदार जीत से रॉयल्स का आत्मविश्वास बढ़ेगा और अब वे आगामी मैच में अंडर कॉन्फिडेंट एमआई को हराने की कोशिश करेंगे।
संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम ने अब तक आठ मैचों में पांच मैच जीते हैं। मुंबई के खिलाफ जीत रॉयल्स को प्लेऑफ के और करीब ले जाएगी। जैसा कि रोहित शर्मा एंड कंपनी पहले से ही इस साल जीत के लिए संघर्ष कर रही है, आरआर भी एमआई की कमजोर स्थिति का फायदा उठाने और लीग में खुद को मजबूत करने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की बीच होने वाली रोचक भिड़ंत से पहले आइए नजर डालते हैं मुंबंई और राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन पर।
राजस्थान ने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। मुंबई की डेथ ओवर्स की गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा, ईशान और सूर्यकुमार का लगातार फॉर्म में बने रहना बहुत जरूरी है। इन खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार करना होगा। वहीं, राजस्थान की बल्लेबाजी में काफी गहराई है। उनके पास जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल जैसे ओपनर हैं, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
जोस बटलर की बात करें तो उन्होंने अब तक 143.38 की स्ट्राइक रेट से आठ मैचों में 271 रन बनाए हैं, वह लीग में अपनी टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। यशस्वी जायसवाल की बात करें तो इस युवा खिलाड़ी ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपने बल्ले से कमाल दिखाया है। सिर्फ 43 गेंदों पर उनकी 77 रन की पारी के दम पर रॉयल्स अपने पिछले संघर्ष में सीएसके को एक आसार हार हराने में सफल रही। जायसवाल ने आरआर के लिए आठ मैचों में 304 रन के साथ शीर्ष स्कोरर है।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।












Click it and Unblock the Notifications