IPL 2022: मुंबई की सीजन में लगातार 8वीं हार, लखनऊ ने 36 रन से दी मात
मुंबई, अप्रैल 24। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को लखनऊ सुपरजॉयंट्स के खिलाफ भी मुंबई को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की यह सीजन में लगातार 8वीं हार है। इस हार के साथ ही अब मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जगह बनाना बहुत मुश्किल हो गया है। लखनऊ के खिलाफ 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 132 रन बना सकी। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 39 रन बनाए।
Recommended Video

क्रुणाल ने आखिरी ओवर में लिए 3 विकेट
मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा के अलावा तिलक वर्मा ने 38 रन की पारी खेली। आखिरी के ओवर में जब तिलक वर्मा और किरोन पोलार्ड बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस वक्त लग रहा था कि मुंबई सीजन की पहली जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन तिलक वर्मा को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजने का काम किया। तिलक वर्मा के बाद किरोन पोलार्ड भी आउट हो गए। आखिरी ओवर में क्रुणाल पांड्या ने 3 विकेट लिए।
ईशान और सूर्यकुमार यादव ने किया निराश
आपको बता दें कि इस मैच में रोहित शर्मा थोड़ी लय में नजर आए, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मुंबई को इस मैच में फिर से अच्छी शुरुआत नहीं मिली। ईशान किशन 20 गेंदे खेलने के बाद सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव से भी बहुत उम्मीद थी, लेकिन उनके बल्ले से भी केवल 7 रन निकले। उनको आयुष बडोनी ने आउट किया। बडोनी का IPL में ये पहला विकेट था।












Click it and Unblock the Notifications