MI vs KKR: हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी मुंबई इंडियंस, वानखेड़े स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट

MI vs KKR Pitch and Weather: मुंबई इंडियंस आईपीएल में हार की हैट्रिक से बचने का प्रयास करेगी। आज केकेआर के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला है। मुंबई इंडियंस का इस सीजन यह पहला ही मैच है। अब तक खेले गए दोनों मैच घर से बाहर ही खेले थे। ऐसे में घरेलू सरजमीं पर जलवा दिखाने का मौका अब आया है।

केकेआर ने दो मैचों में एक जीता है, दूसरी तरफ मुंबई की टीम ने अपने दोनों मैचों में हार का सामना किया है। घरेलू फैन्स के सामने खेलने का फायदा तो निश्चित रूप से होता है, ऐसे में मुंबई इंडियंस अपने फैन्स का मनोरंजन करने के लिए उचित रणनीति के तहत मैदान पर उतरेगी।

mi vs kkr

हार्दिक पांड्या एंड कम्पनी की कमजोरी अभी तक बल्लेबाजी रही है। पिछले दो मैचों में बैटिंग यूनिट ने प्रभावित करने वाला काम नहीं किया है। कप्तान खुद भी खास नहीं कर पा रहे हैं। इस स्थिति को सुधारने पर ही टीम का परिणाम सुखद हो सकता है।

मुंबई इंडियंस vs केकेआर पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा उछाल वाली रहती है, इस्ससे तेज गेंदबाजों को यहाँ मदद मिलती है लेकिन बल्लेबाजों के भी मजे होते हैं और गेंद सीधा बल्ले पर आती है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही होगा। बाद में बैटिंग थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

मुंबई इंडियंस vs केकेआर वेदर रिपोर्ट

जहाँ तक मौसम की बात है, तो इसे लेकर चिंता करने जैसी कोई बात यहाँ नहीं होगी। मौसम साफ़ रहेगा और पूरा मैच देखने का मौका फैन्स को मिलेगा। शाम के समय ओस का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कोई खास परेशानी नहीं होगी। मौसम में गर्मी भी नहीं रहेगी।

मुंबई इंडियंस vs केकेआर मैच कहाँ देखें

मुंबई और केकेआर के बीच मुकाबले के सीधा प्रसारण देखने के लिए टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। इसे जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता होगी।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+