Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MI vs KKR: वानखेड़े में 'हिटमैन' का शो होगा या फैंस को मिलेगी मायूसी? एक्शन से पहले देखें प्लेइंग-11

MI vs KKR Predicted Playing-11: IPL 2026 के दूसरे महामुकाबले में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच भिड़ंत होने वाली है। वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाले इस मैच से पहले सबसे बड़ा सस्पेंस 'हिटमैन' रोहित शर्मा के खेलने को लेकर बना हुआ है। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि रोहित शर्मा पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं और नेट प्रैक्टिस में लंबे-लंबे छक्के जड़ रहे हैं। हालांकि, टॉस से पहले तक सस्पेंस बरकरार है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित आज ओपनिंग की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं, मुंबई को झटका लगा है क्योंकि मिचेल सैंटनर और विल जैक्स निजी कारणों से शुरुआती मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

rohit sharma

रोहित शर्मा का IPL करियर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रोहित शर्मा का सफर किसी सुनहरे अध्याय से कम नहीं रहा है। उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो 272 मैचों के विशाल अनुभव के साथ उन्होंने 7,046 रन बनाए हैं, जो उन्हें लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों की कतार में खड़ा करता है। आईपीएल में रोहित का औसत 29.73 और स्ट्राइक रेट 132.10 का रहा है, जिसमें उन्होंने 2 शतक और 47 अर्धशतक जड़े हैं। 109* रन उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है।

IPL में रोहित शर्मा के नाम कितने हैं चौके-छक्के?

रोहित की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी अटैकिंग बल्लेबाजी के दम पर 640 चौके और 302 छक्के उड़ाए हैं। शुरुआती सालों में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलने के बाद, मुंबई इंडियंस के साथ उनका जुड़ाव ऐतिहासिक रहा, जहां उन्होंने न केवल बल्ले से रन बनाए बल्कि अपनी कप्तानी में टीम को 5 बार चैंपियन भी बनाया। दबाव की स्थितियों में संयम बनाए रखना और पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाना आईपीएल में उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत रही है।

बुमराह की 'यॉर्कर' से दहलेगा KKR का खेमा

मुंबई के लिए राहत की बात यह है कि जसप्रीत बुमराह टीम के साथ जुड़ चुके हैं और मैच फिट हैं। बुमराह के साथ ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी KKR के टॉप ऑर्डर की धज्जियां उड़ाने के लिए तैयार है। दूसरी तरफ, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR टीम चोटिल खिलाड़ियों (हर्षित राणा, आकाश दीप) की समस्या से जूझ रही है।

VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश।
इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन/टिम सीफर्ट, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर: उमरान मलिक।

Election 2026

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बाउल्ट, राज बावा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेलटन, एएम ग़ज़नफ़र, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, अश्विनी कुमार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, विल जैक, मिशेल सेंटनर, मयंक रावत, अथर्व। अंकोलेकर, रघु शर्मा

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे

Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+