'बुमराह ने सिखाया डीवाई पाटिल की पिच पर गेंदबाजी करना', कमिंस ने बताया कैसे फेंका मैच विनिंग स्पेल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस के लिये जसप्रीत बुमराह ने अपने आईपीएल करियर का सबसे बेस्ट स्पेल फेंकते हुए महज 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किये, लेकिन उनकी शानदार गेंदबाजी पर पैट कमिंस (3/22) का स्पेल भारी पड़ा जिसमें उन्होंने एक ही ओवर में 3 विकेट हासिल कर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 52 रनों की बड़ी जीत दिलाई। डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गये इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए 136/3 का स्कोर खड़ा किया था लेकिन 15वें ओवर में बुमराह नाम की आंधी आई और अगले 3 ओवर के स्पेल में बुमराह ने केकेआर की टीम को 20 ओवर्स में 165/9 के स्कोर पर रोक दिया।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

इस दौरान बुमराह ने पहले एक ही ओवर में दो विकेट हासिल किये तो वहीं पर अगले ही ओवर में ट्रिपल विकेट मेडेन फेंका, जिसमें उन्होंने 4 गेंद के अंदर 3 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजा। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का स्पेल मुंबई की टीम पर भारी पड़ा और उसे हार का सामना करना पड़ा।

Recommended Video

    IPL 2022: First time ever in KKR history, team beat MI twice in a season | वनइंडिया हिन्दी

    और पढ़ें: '2-3 दिन तक सिर्फ तौलिये में रहना पड़ा था', पॉवेल ने किया IPL में पहुंचने के बाद के किस्से का खुलासा

    बुमराह ने बताया कहां करनी है गेंदबाजी

    बुमराह ने बताया कहां करनी है गेंदबाजी

    मैच के बाद जब पैट कमिंस से उनके मैच विनिंग स्पेल के बारे में बात की गई तो उन्होंने इसका पूरा श्रेय जसप्रीत बुमराह को दिया और बताया कि हमारी पारी के दौरान उन्होंने जिस लेंथ पर गेंदबाजी की उसने मुझे बताया कि डीवाई पाटिल की पिच पर जीत के लिये क्या करना जरूरी रहेगा।

    उन्होंने कहा,'बुमराह ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, उसने हमें दिखाया कि बल्लेबाजों के लिये स्टंप के ऊपर और बैक ऑफ लेंथ पर खेलना मुश्किल हो रहा है। डीवाई पाटिल का मैदान काफी बड़ा है और अगर आपको यहां पर छक्का लगाना है तो कनेक्शन अच्छा होना चाहिये। हमारा गेम प्लान एकदम साफ था कि हमें सीधी लाइन पर गेंदबाजी करनी है और बैक ऑफ लेंथ रखनी है और इसने हमारे लिये काम किया।'

    टिम साउथी से सीखकर की वापसी

    टिम साउथी से सीखकर की वापसी

    उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान को केकेआर ने इस साल ऑक्शन में 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन शुरुआती मैचों में महंगा रहने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। कमिंस ने इस मैच से पहले 18 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था। कमिंस ने आगे बात करते हुए इस बात को स्वीकार किया कि कुछ मैचों में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी नहीं कि लेकिन टीम से बाहर रहने के दौरान उन्हें साउथी से काफी कुछ सीखने को मिला।

    उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि मैं इतना क्रिकेट खेल चुका हूं जहां पर मुझे अपने उतार-चढ़ाव को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है खासतौर से टी20 क्रिकेट में। मैंने अपने पहले 4 मैचों को देखा तो लगा कि सच में मैंने ज्यादा अच्छी गेंदबाजी नहीं की है। इसके बाद जब बेंच पर बैठा तो टिम साउथी को देखने का मौका मिला जो लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उनके जैसे दिग्गज गेंदबाजी से सीखने का मौका मिला तो मैंने उसी को आज के मैच में लागू करने की कोशिश की।'

    शास्त्री ने भी केकेआर को लताड़ा

    शास्त्री ने भी केकेआर को लताड़ा

    गौरतलब है कि मैच के दौरान जब पैट कमिंस अपने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर कहर बरपा रहे थे तभी कॉमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने कहा कि शुक्र है कि केकेआर ने पैट कमिंस को खिलाया, पता नहीं क्या कर रहा था बेंच गरम कर के। वो ऑस्ट्रेलिया का कप्तान है, वर्ल्ड क्लास गेंदबाज है और आपने उसे बाहर बिठाया है। आपको बता दें कि मुंबई पर मिली 52 रन की इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बरकरार है, जिसे अपना अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को खेलना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+