Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MI vs KKR: मुंबई को जीत दिलाकर हीरो बने 2 खिलाड़ी, KKR को मिली शर्मनाक हार, बने ये रिकॉर्ड

MI vs KKR Highlights, IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में जीत का खाता धमाकेदार अंदाज में खोला है। अश्विनी कुमार ने आईपीएल में डेब्यू करते हुए चार विकेट झटक लिए। जिसकी बदौलत मुंबई ने कोलकाता को 16.2 ओवर में 116 रन पर समेट दिया और फिर सिर्फ 12.5 ओवर में लक्ष्य का पीछा किया। मुंबई की इस जीत के दो सबसे बड़े हीरो निकलकर सामने आए।

अश्विनी ने गेंद से किया कमाल (MI vs KKR Highlights, IPL 2025)

अश्विनी ने वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने तीन ओवर में चार विकेट झटके। इसकी शुरुआत अश्विनी ने अपनी पहली गेंद पर की, जिसमें अनुभवी अजिंक्य रहाणे 11(7) के स्कोर पर तिलक वर्मा को डीप बैकवर्ड पॉइंट पर कैच करा बैठे। इसके बाद पेसर ने अपने दूसरे ओवर में रिंकू सिंह और मनीष पांडे को आउट कर केकेआर की पारी को लड़खड़ा दिया।

MI vs KKR

रयान रिकेल्टन ने बल्ले से बिखेरी चमक

रिंकू को नमन धीर ने 17(14) के स्कोर पर कैच किया, जबकि मनीष 19(14) के स्कोर पर आउट हुए। मुंबई के लिए रोहित शर्मा फिर फ्लॉप रहे। आंद्रे रसेल ने रोहित शर्मा को 13 रन पर आउट कर दिया। हालांकि, उनके सलामी जोड़ीदार रयान रिकेल्टन 41 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद लौटे। सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंदों में 27 रन बनाए और एक छक्के के साथ मैच समाप्त किया।

116 रनों पर सिमटी केकेआर

इससे पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद केकेआर को मुंबई के तेज गेंदबाजों ने पिच पर ठहरने का मौका नहीं दिया। ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने पहले दो ओवरों के अंदर सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और सुनील नरेन को आउट कर दिया। नरेन अपना खाता खोलने में नाकाम रहे, जबकि डी कॉक 1 रन पर आउट हो गए। इसके बाद चाहर ने वेंकटेश अय्यर (9 रन पर 3) को आउट कर मैच का अपना दूसरा विकेट लिया। इसके बाद केकेआर लगातार विकेट गंवाती चली गई और 116 रनों पर सिमट गई।

मैच में बने ये रिकॉर्ड

IPL डेब्यू में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनकर अश्विनी कुमार ने इतिहास रच दिया। इसके अलावा अश्विनी ने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम दर्ज की। वह IPL डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज बन गए। जबकि मनीष पांडे IPL के सभी सीजन में खेलने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रिकेल्टन ने 41 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली। उन्होंने आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक लगाया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+