Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MI vs DC: हरमनप्रीत कौर के तूफ़ान में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने दर्ज की बड़ी जीत

MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस विमेन ने जीत दर्ज कर ली, पहले खेलकर दमदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि शुरुआत मुंबई के लिए झटका देने वाली रही और एमेलिया केर खाता खोले बिना ही आउट हो गईं, उसके बाद नताली और हरमन ने मोर्चा संभाल लिया।

विकेटकीपर जी कामलिनी ने 19 गेंदों में 16 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन असली मोमेंटम तीसरे नंबर पर आई नैट साइवर-ब्रंट ने दिया। उन्होंने 46 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। उनके साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभालते हुए 42 गेंदों में नाबाद 74 रन ठोके। हरमनप्रीत की इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के देखने को मिले।

mi vs dc

निचले क्रम में निकोल कैरी ने 12 गेंदों में 21 रन बनाकर रन रेट को और तेज़ किया, जबकि सजीवन सजाना 2 गेंदों पर 5 रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई इंडियंस ने यह स्कोर 9.75 के रन रेट से बनाया, जो दिल्ली कैपिटल्स के सामने एक कड़ी चुनौती साबित हो सकता है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए नंदिनी शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा श्री चरनी और चिनेलहेनरी ने 1-1 विकेट अपने नाम किये।

दिल्ली कैपिटल्स विमेन को मुंबई इंडियंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए हार का सामना करना पड़ा। 195 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम 19 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। शुरुआत बेहद खराब रही और शैफाली वर्मा (8), लॉरा वुलफार्ट (9) और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (1) जल्दी पवेलियन लौट गईं। टॉप ऑर्डर के फ्लॉप रहने से दिल्ली लगातार दबाव में नजर आई।

इस मुश्किल हालात में चिनेल हेनरी ने अकेले मोर्चा संभालते हुए 33 गेंदों पर 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टिककर नहीं खेल सका। मुंबई की ओर से गेंदबाज़ों ने शानदार सामूहिक प्रदर्शन किया-एमेलिया केर और नैट साइवर-ब्रंट ने अहम विकेट झटके, जबकि निकोला कैरी ने गेंद और फील्डिंग दोनों में असर डाला। नतीजतन दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य से काफी दूर रह गई और मुकाबला मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+