MI vs CSK: महामुकाबले में इन खिलाड़ियों में देखने को मिलेगी एक-दूसरे पर हावी होने की होड़
नई दिल्ली, 23 मार्च: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की दो सबसे ताकतवर टीमों में शामिल है। जब भी यह दोनों टीमें आपस में मुकाबला करती हैं तो वह महा मुकाबला कहलाता है। दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में मुंबई का रिकॉर्ड बेहतर है जिसमें 25 बार हुए मुकाबलों में एमआई ने 13 बार जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। यह दोनों कट्टर प्रतिद्वंदी आईपीएल 2022 के तीसरे मुकाबले में खेलेंगे जो 21 अप्रैल गुरुवार को खेला जाएगा और यह मुंबई के डॉक्टर डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी स्टेडियम में होगा।
आइए देखते हैं इस मैच में कौन से तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिनमें आपस में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

ऋतुराज गायकवाड बनाम जसप्रीत बुमराह
ऋतुराज गायकवाड ने पिछले साल दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में केवल 58 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली थी और उनको चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में मैन ऑफ द मैच दिया गया था। ऋतुराज ने जसप्रीत बुमराह को डेथ ओवर में काफी धोया था। इसके बावजूद जसप्रीत बुमराह रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो के दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर ठीक-ठाक आंकड़ों के साथ मैच का समापन करने में कामयाबी हासिल कर चुके थे। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच इस बार भी बढ़िया जंग देखने को मिलेगी जहां ऋतुराज गायकवाड ने आई पी एल 2021 की 16 पारियों में 635 रन बनाए तो वही बुमराह ने 14 मुकाबलों में 21 विकेट चटकाए थे।

किरोन पोलार्ड बनाम रविंद्र जडेजा
जब पिछले सीजन में इन दोनों टीमों का लीग मुकाबला हुआ तो 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम लड़खड़ा रही थी तब पोलार्ड एक खतरनाक खिलाडी बन कर उभरे जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की खूब धुनाई की। एक बार तो ऐसा भी आया जब जडेजा ने पोलार्ड के सामने एक ओवर में 20 रन दे दिए और उसमें 3 छक्के लगे थे। इस ओवर ने मुंबई इंडियंस की ओर मैच का परिणाम झुका दिया और अंतिम क्षणों मुंबई इंडियंस की टीम मुकाबला जीतने में कामयाब भी रही। अपनी इस धुनाई को छोड़कर रविंद्र जडेजा पूरी प्रतियोगिता में काफी अच्छे रहे और उन्होंने केवल 7.06 के इकोनामी रेट से बल्लेबाजों को बांधे रखा। इसके अलावा बल्ले से उन्होंने 227 रनों का स्कोर भी बनाया इस बार भी दोनों खिलाड़ियों के बीच बढ़िया प्रतिद्वंदता देखने को मिलेगी।

रोहित शर्मा बनाम दीपक चाहर-
दीपक चाहर टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में उपलब्ध नहीं होंगे लेकिन बीच में उनके आने की उम्मीद है। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला 20 अप्रैल को है तो ऐसे में उम्मीद है कि रिहैबिलिटेशन से वापसी करते हुए दीपक चाहर अपनी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। दीपक चाहर नई गेंद से जिम्मा संभालेंगे तो उनका सामना मुंबई इंडियंस के महान कप्तान रोहित शर्मा से होगा। रोहित और चाहर के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योंकि चाहर काफी अच्छे नई गेंद के गेंदबाज माने जाते हैं जबकि रोहित शर्मा भी एक बहुत जाने-माने खिलाड़ी हैं और दोनों के बीच रोचक भिड़ंत देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications