IPL के इतिहास में पहली बार पावरप्ले में गिर 9 विकेट, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई चेन्नई सुपर किंग्स

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 59वां मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया जहां पर फैन्स को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला। मुंबई इंडियंस की टीम ने काफी समय बाद इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला कर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को महज 16 ओवर में 97 रन के स्कोर पर समेट दिया। सीएसके की टीम के लिये कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 36 रन बनाये लेकिन उनके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज अपना जौहर दिखाने में कामयाब नहीं हो सका।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

वहीं जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने 4 विकेट महज 33 रन के स्कोर पर खो दिये थे, लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन (18) ने 48 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। वहीं तिलक वर्मा (34) ने टिम डेविड (16) के साथ मिलकर सीएसके का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना तोड़ दिया और अपनी टीम को 14.5 ओवर्स में 5 विकेट से जीत दिला दी। इस हार के साथ ही सीएसके की टीम आईपीएल इतिहास में महज दूसरी बार प्लेऑफ में क्वालिफाई करने में नाकाम रही है।

और पढ़ें: IPL 2022 में ताश के पत्तों की तरह बिखरी CSK, मुंबई ने चाैथी बार कर दिखाया ये कमाल

इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी आधिकारिक टीम बन गई है। सीएसके की टीम से पहले मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी। हैरानी की बात यह है कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली दोनों टीमें इस सीजन बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनीं।

इतना ही नहीं इस मैच में एक और चीज पहली बार देखने को मिली। जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में सीएसके की टीम के 5 विकेट चटकाने का काम किया तो वहीं पर जवाब में सीएसके की टीम ने भी पावरप्ले में मुंबई के 4 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मैच के दौरान पावरप्ले के अंदर 9 विकेट गिरते नजर आये हों। वहीं सीएसके की आधी टीम को पावरप्ले के दौरान पवेलियन भेजकर मुंबई की टीम ने चौथी बार यह कारनामा किया है।

और पढ़ें: 'ऐसा लगता है इंटरनेशनल नहीं बल्कि गली क्रिकेटर हो', आकाश चोपड़ा ने बताई अय्यर की बल्लेबाजी में बड़ी खामी

सीएसके के लिये मुकेश चौधरी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर के स्पेल में 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये जिसमें ईशान किशन (6), डैनियल सैम्स (1) और ट्रिस्टियन स्टब्स (0) का नाम शामिल रहा, तो वहीं पर सिमरजीत सिंह ने 4 ओवर के स्पेल में 23 रन देकर रोहित शर्मा (18) का विकेट अपने नाम किया। मोइन अली ने ऋतिक शौकीन का विकेट लेकर साझेदारी को जरूर तोड़ा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और मुंबई की टीम ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+