IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने बवाल कर ड्रेसिंग रूम का माहौल किया खराब, MI के खिलाड़ियों ने की शिकायत
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस नियमित हार के बाद आईपीएल के प्लेऑफ़ से बाहर हो गई। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को देने का फैसला गलत साबित हो गया और टीम को इसका खामियजा भुगतना पड़ा है। खबरें तो यहाँ तक आई थी कि टीम दो गुटों में बंट गई है।
हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के बाद मुंबई इंडियंस के फैन्स ने भी टीम से किनारा कर लिया था। अब एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इसमें कहा गया है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ड्रेसिंग रूम का माहौल खराब कर दिया है।

इंडियंस एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 27 अप्रैल को टीम की हार के बाद ड्रेसिंग रूम में हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा को हार का जिम्मेदार ठहरा दिया। इससे माहौल खराब हो गया। इसके बाद खिलाड़ियों ने कोचिंग स्टाफ से पांड्या की इस हरकत की शिकायत कर दी।
यह भी बताया जा रहा है कि पांड्या के बर्ताव से सीनियर खिलाड़ी भी नाराज हैं। हालांकि कोचिंग स्टाफ का कहना है कि नए कप्तान के अंडर खेलते हुए टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और खिलाड़ी एडजस्ट कर रहे हैं इस वजह से कुछ दिक्कतें आई हैं और ऐसा होता रहता है। पांड्या की कप्तानी में टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर कुछ सीनियर भी खुश नहीं हैं।
ऐसा माना जाता रहा है कि रोहित ग्रुप के कुछ खिलाड़ी हैं और पांड्या ग्रुप में भी कुछ नाम हैं। सूर्यकुमार यादव, टिक वर्मा अरु बुमराह को रोहित शर्मा ग्रुप का माना जाता है। ईशान किशन और कुछ अन्य खिलाड़ियों को हार्दिक पांड्या ग्रुप का माना जाता है। पांड्या का बर्ताव मैदान पर भी खराब दिखा था। लीग की शुरुआत पर ऐसा हुआ था।
कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही फ्लॉप साबित हुए हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। टीम में दिग्गज खिलाड़ी होने के बाद भी कुछ खास धमाका देखने को नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications