'रोहित भाई जैसा पुल शॉट कोई मार सकता है क्या....,' IND vs BAN मैच को लेकर सोशल मीडिया पर छाए मजेदार मीम्स
Ind vs Ban, World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 17वां मैच आज, 19 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रही है। भारत ने अब तक अपने सभी तीन मैच जीते हैं और अंक तालिका में दूसरे नंबर पर विराजमान है। इस बीच फैंस जीत के इस सिलसिले को बरकरार रखने के लिए टीम का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
दरअसल, विश्व कप मुकाबलों में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड 3-1 है। जैसे ही आज भारत बनाम बांग्लादेश के मैच की शुरुआत हुई है तभी से फैंस सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए टीम का और अपना उत्साह बढ़ाने में जुट गए हैं। इस दौरान अलग-अलग मीस्म की मानों बाढ आ गई है। यहां कुछ मीम्स हैं जो निश्चित रूप से आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे।

भारत ने शुरुआत में पाकिस्तान पर यादगार जीत के बाद विश्व कप स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान का दावा किया और तब तक वहां रहा जब तक कि न्यूजीलैंड ने लगातार चार जीत हासिल नहीं कर ली। फिलहाल, न्यूजीलैंड अंक तालिका में पहले स्थान पर विराजमान है। दूसरी ओर बांग्लादेश छठे स्थान पर है, जिसने अब तक खेले तीन विश्व कप मैचों में से केवल एक ही जीता है।
भारत बनाम बांग्लादेश का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच ऑलओवर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान टीम इंडिया 31 मैचों में जीत के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 8 मुकाबलों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। इसके अलावा 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications