'बांग्लादेश से हार गए ताकि पाकिस्तान...,' टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
India vs Bangladesh: भारत को सुपर फोर के आखिरी मैच में बांग्लादेश के हाथों छह रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह टीम इंडिया की मौजूदा टूर्नामेंट में पहली हार है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम श्रीलंका के 266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक गेंद शेष रहते 259 रन पर ढेर हो गई।
शुभमन गिल के शानदार शतक के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा। आखिरी सुपर फोर में मिली हार के बाद फैंस ने जमकर मजे लिए और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इस दौरान रोहित शर्मा को जमकर ट्रोल किया गया, क्योंकि कप्तान जीरो पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में फैंस ने मैच को लेकर अलग-अलग अंदाज में सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन शेयर किए हैं।

बांग्लादेश ने शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाफ जीत के साथ अपने एशिया कप 2023 अभियान को सकारात्मक रूप से समाप्त किया। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस मैच के लिए विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को आराम दिया था। उनकी जगह तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी को खिलाया गया।
मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान शाकिब अल हसन (80), तौहीद हृदय (54) और नसुम अहमद (44) ने टीम को 50 ओवरों में 265/8 तक पहुंचने में मदद की। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 49.5 ओवर में 259 रन पर ढेर हो गई और छह रन से मैच हार गई। टॉप ऑर्डर में शुभमन गिल (121) और निचले क्रम में अक्षर पटेल (42) ने पूरी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।
मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान रोहित शर्मा ने हार पर बात करते हुए कहा कि, 'हमें बाकी खिलाड़ियों को मौका देना था, कुछ खिलाड़ियों के विश्व कप खेलने की संभावना है। अक्षर ने शानदार बल्लेबाजी की हालांकि वह फिनिश नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने दिखाया कि वह बल्लेबाजी क्या कर सकते हैं।
रोहित शर्मा ने बांग्लादेश की जीत के लिए उनके गेंदबाजों को क्रेडिट दिया। साथ ही गिल को लेकर कहा कि, शुभमन गिल का शतक शानदार था। गिल अपनी लय प्राप्त कर चुके हैं। वह भलीभांति जानते हैं कि किस तरह बल्लेबाजी करनी है।
No sharm lihaz. #INDvBAN pic.twitter.com/eVbgJEyOCt
— Prayag (@theprayagtiwari) September 15, 2023
Gill century today 😝 #INDvsBAN pic.twitter.com/N03QPqwix5
— Rajabets 🇮🇳👑 (@smileagainraja) September 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications