Asia Cup 2023 Final: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-श्रीलंका मैच तो किसे सौंपी जाएगी ट्रॉफी? जानें क्या है नियम

Asia Cup Final 2023, India vs Sri Lanka: एशिया कप 2023 का फाइनल मैच भारत बनाम श्रीलंका के बीच 17 सितंबर यानी रविवार को खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। खिताबी मुकाबले वाले दिन कोलंबो में एक बार फिर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

दरअसल, भारत और श्रीलंका- दोनों का एशिया कप में एक-दूसरे के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रखते हैं। इंडिया ने जहां सात बार खिताब अपने नाम किया है, वहीं टूर्नामेंट में श्रीलंका ने भी 6 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। दोनों ही टूर्नामेंट में सबसे सफल टीमें हैं।

colombo weather

एशिया कप के फाइनल में कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम
भारत बनाम श्रीलंका फाइनल मैच के दौरान कोलंबो का मौसम बहुत आशाजनक नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को यहां बारिश की 80 प्रतिशत संभावना है। मैच वाले दिन दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक भारी बारिश का अनुमान है।

वेदर रिपोर्ट्स के अनुसार, 17 सितंबर को यहां रुक-रुककर बारिश होने की संभावता जताई जा रही है। ऐसे में फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है, और अगर खराब मौसम के कारण मैच रद्द होता है तो यह मैच अगले दिन यानी 18 सितंबर को रिजर्व डे में पूरा किया जाएगा।

अगर रिजर्व डे में भी कोई नतीजा नहीं निकल पाता है तो ऐसी स्थिति में दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, फाइनल मैच का नतीजा निकालने के लिए रोहित शर्मा और दासुन शनाका की टीमों को 20-20 ओवर खेलने ही होंगे।

दरअसल, इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर ही 29 और 30 सितंबर को दो बार बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके बाद कप्तान सौरव गांगुली और सनथ जयसूर्या ने ट्रॉफी साझा की और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+