विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड की सैलरी MNC कंपनियों के सीईओ को भी देती है टक्कर
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड का नाम प्रकाश सिंह उर्फ सोनू है, जो कि शादी से पहले ही विराट और अनुष्का को प्रोटेक्ट करता है। सोनू की सैलरी 1.2 करोड़ रुपए है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अभी भी हिंदुस्तान के फेमस कपल में से एक हैं। कोहली जब भी क्रिकेट से ब्रेक पर होते हैं तो वो अनुष्का के साथ अचानक से ही कहीं न कहीं छुट्टी मनाने पहुंच जाते हैं। ऐसे में हर जगह कोहली और अनुष्का को फैंस की भारी भीड़ का सामना करना पड़ जाता है। वैसे भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी अलर्ट रहते हैं। कोहली और अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ में किसी भी बाहरी को दखल नहीं देने देते और इसके लिए इस कपल ने अपना पर्सनल बॉडीगार्ड रखा हुआ है। विराट-अनुष्का के बॉडीगार्ड का नाम प्रकाश सिंह उर्फ सोनू है और वो कई सालों से उनके साथ है।

शादी से पहले ही बॉडीगार्ड हैं सोनू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का अपने बॉडीगार्ड सोनू को अच्छी खासी मोटी सैलरी भी देते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अनुष्का और विराट की शादी से पहले ही सोनू इस कपल के बॉडीगार्ड हैं। अब बात करें सैलरी की तो जूम डॉट कॉम के मुताबिक, प्रकाश सिंह उर्फ सोनू की सालाना सैलरी करीब 1.2 करोड़ रुपए है, जो कई कंपनियों के सीईओ की CTC से भी ज्यादा है।

परिवार के हिस्से की तरह साथ रहता है सोनू
कोहली और अनुष्का के करीबी सूत्रों का कहना है कि यह स्टार कपल सोनू को बॉडीगार्ड से ज्यादा अपने परिवार का हिस्सा मानता है। अनुष्का हर साल सोनू का बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। 'जीरो' के सेट पर अनुष्का के सोनू का बर्थडे सेलिब्रेट करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। सोनू सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान कोहली की सुरक्षा का भी ध्यान रखते हैं।

सोनू ने अनुष्का को प्रेग्नेंसी के दौरान किया था प्रोटेक्ट
इतना ही नहीं अनुष्का की प्रेग्नेंसी के दौरान सोनू को हमेशा उनके साथ देखा गया था और कोविड-19 महामारी के दौरान उन्हें कई बार अनुष्का की वैनिटी वैन के अंदर और बाहर घूमते हुए देखा गया था। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था।












Click it and Unblock the Notifications