Preity Zinta का पुराना धुरंधर RCB को जिताएगा ट्रॉफी? अनसोल्ड रहने के बाद हुई धमाकेदार वापसी
Preity Zinta and Mayank Agarwal News: आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलएसजी को गढ़ में हराकर क्वालीफायर 1 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में बैंगलोर के बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 85 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जितेश की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
मयंक अग्रवाल ने खेली कमाल की पारी (Preity Zinta and Mayank Agarwal News)
जितेश के अलावा मयंक अग्रवाल का योगदान भी बेहद अहम रहा। मयंक ने एक छोर संभालकर न केवल रन बनाए बल्कि पारी को स्थिरता प्रदान की, जिससे बल्लेबाजी क्रम में संतुलन बना रहा। मयंक की संयमित और तकनीकी बल्लेबाजी ने टीम को दबाव से बाहर निकाला। मयंक ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के प्रयासों ने आरसीबी को जीत की ओर अग्रसर किया और क्वालीफायर 1 में जगह सुनिश्चित की। इस जीत से आरसीबी की ट्रॉफी जीतने की संभावनाएं और बढ़ गई हैं।

पंजाब के लिए खतरा बनेंगे मयंक
मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। प्रीति जिंटा का ये पुराना शेर अब उनकी टीम के लिए खतरा पैदा कर सकता है। मयंक अग्रवाल प्लेऑफ से पहले ही फॉर्म में लौट आए हैं और ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पंजाब के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल की जगह शामिल किए गए हैं। टीम का यह चयन सही समय पर आरसीबी के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
क्या आरसीबी को ट्रॉफी दिलाएंगे मयंक
दिनेश कार्तिक ने मयंक अग्रवाल के बारे में कहा कि वे एक बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्होंने आरसीबी की टीम में मध्यक्रम में खेलने के लिए तैयार थे। कार्तिक ने बताया कि मयंक ने टीम से जुड़ने के पहले दिन ही यह स्पष्ट कर दिया था कि उनका लक्ष्य आरसीबी की जीत में अहम योगदान देना है। वे जहां भी टीम को जरूरत होगी, बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहते हैं।
मयंक अग्रवाल ने सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन मध्यक्रम में खेलने के दौरान भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम को मजबूत बनाने का काम किया है। कार्तिक ने यह भी कहा कि मयंक की यह टीम भावना और समर्पण आरसीबी के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications