भारत-पाकिस्तान मैच पर बना 'मौका-मौका' विज्ञापन टीवी पर नहीं होगा टेलिकास्ट, जानिए इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली, अगस्त 03। आगामी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले की तारीख घोषित की जा चुकी है। यह दिलचस्प मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। पाकिस्तान ने तो शेड्यूल की घोषणा होते ही टीम का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में अक्सर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले टीवी पर देखी जाने वाली 'मौका-मौका' इस बार टीवी पर नजर नहीं आएगी। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो स्टार स्पोर्ट्स ने मौका-मौका विज्ञापन को टेलिकास्ट नहीं करने का फैसला किया है।

2015 से टेलिकास्ट हो रहा है मौका-मौका विज्ञापन

2015 से टेलिकास्ट हो रहा है मौका-मौका विज्ञापन

आपको बता दें कि पहली बार मौका-मौका विज्ञापन साल 2015 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टेलिकास्ट हुआ था। तब से इस विज्ञापन को क्रिकेट फैंस ने खूब पंसद किया है। यह विज्ञापन इस हाईवोल्टेज मुकाबले को और खास बनाने का काम करता था और भारतीय फैंस को उत्साहित करता था। जब-जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आईसीसी या फिर एशिया कप के इवेंट में भिड़ती थी, तब-तब इस विज्ञापन को टेलिकास्त किया जाता था, लेकिन स्टार स्पोर्ट्स ने अब इस विज्ञापन को टेलिकास्ट नहीं करने का फैसला किया है।

क्या है इसके पीछे की वजह?

क्या है इसके पीछे की वजह?

आपको बता दें कि इसके पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, यह विज्ञापन पाकिस्तान के उस रिकॉर्ड को लेकर था, जिसमें पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में भी नहीं जीत पाई थी, लेकिन पिछले साल टी20 विश्व कप में बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था और सालों से चला रहा यह शर्मनाक रिकॉर्ड पाकिस्तान ने तोड़ दिया था। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत की पहली हार थी। ऐसे में अब उस विज्ञापन का कोई आधार ही नहीं बनता, इसलिए उस विज्ञापन को टेलिकास्ट नहीं किया जाएगा।

एशिया कप में कई मैच हो सकते हैं भारत-पाकिस्तान के

एशिया कप में कई मैच हो सकते हैं भारत-पाकिस्तान के

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान 28 अगस्त को दुबई में आमने-सामने होंगे। यह ग्रुप स्टेज का मैच होगा। इसके अलावा सुपर 4 में भी भारत-पाकिस्तान का मैच हो सकता है और अगर किस्मत ने साथ दिया तो फाइनल में भी भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखी जा सकती है, क्योंकि एशिया कप में सबसे मजबूत टीमें भारत और पाकिस्तान की ही हैं। इनके अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी टू्र्नामेंट का हिस्सा होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+