न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, एक-साथ दो खिलाड़ी सीरीज से बाहर, मुश्किल में फंसी टीम

Matt Henry, Tim Seifert ruled out: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होना है। 21 फरवरी से होने वाले सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में मिशेल सेंटनर को कप्तानी सौंप गई है।

दोनों टीमों की नजर जीत पर

मिशेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज को जीतने की होगी। साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज भी होना है। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारी को पुख्ता करने का यह बेहतरीन मौका होगा। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी।

Matt Henry 1

दो दिग्गज खिलाड़ी बाहर

टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में न्यूजीलैंड के दो दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। टी-20 सीरीज में मैट हेनरी और टिम सीफर्ट बाहर हो गए हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को चोट के चलते इस सीरीज में मौका नहीं दिया गया है। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंद के साथ हेनरी तो वहीं बल्ले के साथ टिम सीफर्ट लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में न्यूजीलैंड की परेशानी बढ़ सकती है।

कोच ने कही यह बात

न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा कि मैट हेनरी और टिम सीफर्ट जल्द ही वापसी कर लेंगे। स्टीड ने कहा कि हेनरी और टिम सीफर्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में हिस्सा नहीं लेने से दुखी हैं। लेकिन उनकी फिटनेस पर काम किया जा रहा है और इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज तक वह तैयार हो जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), एडम मिल्ने, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट (मैच 2 और 3), बेन सियर्स, रचिन रवींद्र, विल यंग, ईश सोढ़ी, और टिम साउदी (मैच 1)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+