ICC रैंकिंग में हुई जबरदस्त उथल-पुथल, 4 भारतीयों ने काटा बवाल, सिराज-जडेजा का बड़ा कारनामा
ICC Rankings: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद टेस्ट मैच के बाद आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय टीम के कई प्लेयर्स ने दबदबा कायम किया है। मोहम्मद सिराज और रविन्द्र जडेजा को उनके धाकड़ गेम का फायदा मिला है, दोनों ने बड़ा कारनामा किया है।
मोहम्मद सिराज को तीन पायदान का फायदा हुआ है, अब वह 12वें स्थान पर आ गए हैं। अहमदाबाद टेस्ट में 7 विकेट लेने का फायदा उनको हुआ है। कुलदीप यादव की रैंकिंग में भी फायदा देखने को मिला है। कुलदीप यादव अब पाकिस्तान के साजिद खान के साथ 21वें स्थान पर आ गए हैं।

ICC Rankings: बुमराह टॉप पर बरकरार
गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप तीन स्थानों पर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पहले नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं। दूसरे स्थान पर कगिसो रबाडा और तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के मैट हेनरी का नाम है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में रविन्द्र जडेजा को फायदा हुआ है, वह छह स्थानों की छलांग लगाते हुए 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ICC Rankings: जडेजा का भी चल रहा राज
अहमदाबाद में शतकीय पारी खेलने वाले केएल राहुल का अब 35वां स्थान है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट की बादशाहत को कोई चुनौती देने वाला नहीं है। रूट अब भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। टेस्ट ऑल राउंडरों की लिस्ट में रविन्द्र जडेजा पहले स्थान पर बने हुए हैं। उनके अलावा मेहदी हसन मिराज भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ऑल राउंडरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। जडेजा के अलावा भारत से अन्य कोई ऑल राउंडर टॉप दस में शामिल नहीं हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के बाद रैंकिंग में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा, अगले बुधवार तक ऐसा होगा। दोनों टीमों के बीच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला शुरू हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications