कोहली-धोनी कर सकते हैं मनु भाकर की ख्वाहिश पूरी, महिला निशानेबाज ने कही दिल की बात

Manu Bhaker On MS Dhoni and Virat Kohli: हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 में दो मेडल जीतने वाली युवा भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने अपने कुछ खेल आदर्शों से मिलने की इच्छा व्यक्त की है। वह जिन लोगों से मिलना चाहती हैं, उनमें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने जमैका के धावक उसैन बोल्ट को अपने पसंदीदा लोगों में से एक बताया है।

उसैन बोल्ट को लेकर जताई ये इच्छा

कॉस्मोपॉलिटन इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में मनु ने इन एथलीटों के लिए अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि इनमें से किसी के साथ समय बिताना सम्मान की बात होगी। मैं अपने कुछ पसंदीदा खिलाड़ियों का नाम बताउंगी। उसैन बोल्ट उनमें से एक हैं। मैंने उनकी किताब कई बार पढ़ी है और मैं उनके सफ़र को जानती हूं। मैंने उनके कई साक्षात्कार देखे हैं।

Manu Bhaker 1

कोहली-धोनी से मिलना सम्मान की बात

इसके बाद मैं भारतीय क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर, धोनी सर और विराट कोहली से मिलना चाहूंगी। उनमें से किसी के साथ एक घंटा बिताना सम्मान की बात होगी। बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए, जिससे वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य और सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।

रोल मॉडल बन गई हैं मनु

25 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में तीसरा मेडल जीतने से चूकने के बावजूद मनु का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उनकी उपलब्धियों ने उन्हें भारत के शीर्ष एथलीटों में शामिल कर दिया है और उन्हें महत्वपूर्ण पहचान दिलाई है। ओलंपिक में अपनी सफलता के बाद मनु फिलहाल तीन महीने के ब्रेक पर हैं। इस दौरान वह आराम करेंगी और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होंगी। उनकी लगन और कड़ी मेहनत ने उन्हें भारत में कई महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए रोल मॉडल बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+