पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज प्रभाकर ने नेपाल क्रिकेट टीम के कोच पद से दिया इस्तीफा, जून में संभाला था पद

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर ने नेपाल की पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से अपना तत्काल इस्तीफा दे दिया है। नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई है। एसोसिएशन ने यह भी बताया है कि मनोज प्रभाकर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि हम मनोज प्रभाकर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
आपको बता दें कि मनोज प्रभाकर ने इसी साल जून में नेपाल क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्हें पुबुदु दस्सानायके की जगह नियुक्त किया गया था। दस्सानायके ने निजी कारणों से इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी देखरेख में नेपाल क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में तेजी से बदलाव भी आया था।
बता दें कि मनोज प्रभाकर के कार्यकाल में ही नेपाल ने हाल ही में 5 मैच की T20I सीरीज में केन्या को 3-2 से हराया था। इसके अलावा टीम ने वनडे सीरीज में भी 3-0 से जीत हासिल की थी। नेपाल क्रिकेट टीम का यह दौरा अगस्त-सितंबर के बीच हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications