'भारत जीत जाता अगर...,' वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, बताया कौन है हार का जिम्मेदार

World Cup 2023 Final: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) ने गुरुवार को दावा किया कि अगर क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच कोलकाता या मुंबई में खेला जाता तो भारत जीत जाता। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि देश की क्रिकेट टीम का 'भगवाकरण' (Saffronise) करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, 'वे पूरे देश को भगवा रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं। हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मेरा मानना है कि अगर फाइनल कोलकाता या वानखेड़े (मुंबई में) में होता तो हम विश्व कप जीत जाते।' उन्होंने कहा, 'उन्होंने भगवा प्रैक्टिस जर्सी पेश करके टीम का भगवाकरण करने की भी कोशिश की। खिलाड़ियों ने विरोध किया और परिणामस्वरूप उन्हें मैचों के दौरान वे जर्सी पहनने की जरूरत नहीं पड़ी।'

mamata banerjee

भाजपा पर अपना हमला जारी रखते हुए बनर्जी ने कहा कि पापी जहां भी जाते हैं, अपने पाप साथ लेकर जाते हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि, 'भारतीय टीम ने इतना अच्छा खेला कि उन्होंने विश्व कप में सभी मैच जीते, सिवाय उस मैच को छोड़कर जिसमें पापियों ने भाग लिया था।'

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान में एक चुनावी भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उनके खिलाफ 'पनौती' शब्द का इस्तेमाल किया था, क्योंकि उन्होंने विश्व कप फाइनल में भाग लिया था, जिसमें भारत टूर्नामेंट में लगातार 10 जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। बीजेपी ने गांधी की इस टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+