धोनी के नाम IPL में कभी ना टूटने वाला रिकॉर्ड, किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीें
हर बार आईपीएल की शुरुआत से पहले एक सवाल जरूर खड़ा होता है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल है। लेकिन हर बार महेंद्र सिंह धोनी अपने बल्ले से इसका जवाब देते हैं। इस बार के आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं।
42 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल में 250 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिस अंदाज में धोनी बल्लेबाजी कर रहे हैं वह युवा बल्लेबाजों को भी बराबरी की टक्कर दे रहे हैं।

इस बार पिछली दो पारियों में जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी की है उसे देखकर हर किसी को विंटेंज धोनी की याद आ रही है। इस आईपीएल में धोनी आखिरी ओवर में जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं वह मैच के नतीजों को बदलाने का काम कर रही है।
आईपीएल में 20वें ओवर में धोनी से ज्यादा विस्फोटक कोई बल्लेबाज नहीं है। इस बात की तस्दीक 20वें ओवर में उनका खास आंकड़ा बयां करता है। आईपीएल के 20वें ओर में धोनी के नाम सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। 20वें ओवर में धोनी के नाम 772 रन हैं।
उन्होंने 313 गेंदों का सामना करते हुए 246.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 20वें ओवर में सर्वाधिक 65 छक्के लगाए हैं। जबकि 53 चौके उनके नाम आईपीएल के 20वें ओवर में है।
आईपीएल के 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर धोनी का नाम आता है। उसके बाद दूसरे पायदान पर कायरून पोलार्ड का नाम आता है, उन्होंने 33 छक्के लगाए हैं जबकि तीसरे पायदान पर रवींद्र जडेजा का नाम आता है। उन्होंने 29 छक्के आईपीएल के 20वें ओवर में लगाए हैं।
आज के मैच की बात करें तो लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ धोनी ने सिर्फ 9 गेंदों का सामना किया और 28 रन बना डालें। उन्होंने इस छोटी सी बारी में 2 छक्के और 3 चौके लगाए। धोनी की इस पारी की बदौलत सीएसके ने लखनऊ के सामने 177 रन का लक्ष्य खड़ा किया है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications