IPS ऑफिसर संपत कुमार के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने मद्रास उच्च न्यायालय के समक्ष आपराधिक अवमानना ​​याचिका दायर की है। जो IPS ऑफिसर जी संपत कुमार के खिलाफ है। यह मामला इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ा है और धोनी ने अपने खिलाफ मैच फिक्सिंग के आरोप लगाने के लिए अधिकारी से 100 करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा है। कुमार ने ही 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी के मामलों की जांच की थी।

Recommended Video

    IPS Officer के खिलाफ High Court पहुंचे पूर्व कप्तान MS Dhoni, जानें पूरा मामला ? |वनइंडिया हिंदी*News
    Mahendra Singh Dhoni

    मामले को शुक्रवार को फाइल किया गया था, हालांकि, यह नहीं सुना जा सका और मंगलवार को सुनवाई की संभावना है।

    अदालत ने 2014 में संपत कुमार को एमएस धोनी के खिलाफ कोई भी कमेंट से रोक दिया था।
    हालांकि, अधिकारी ने कथित तौर पर शीर्ष अदालत के समक्ष एक हलफनामा दायर किया था और बताया गया कि इसमें न्यायपालिका और मद्रास उच्च न्यायालय के खिलाफ "अपमानजनक" टिप्पणी की थी। धोनी अधिकारी द्वारा कोर्ट के आदेश की अवमानना के चलते मद्रास हाई कोर्ट पहुंचे हैं।

    धोनी ने अपने हलफनामे में कहा कि उन्होंने 2014 में कुमार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था क्योंकि संपत कुमार का कहना था कि धोनी 2013 आईपीएल के दौरान हुई स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी में शामिल थे। इसके चलते धोनी ने संपत के बयान पर रोक लगाने के साथ उनके खिलाफ मानहानि का केस भी ठोका था।

    इसकी प्रतिक्रिया में अधिकारी ने कोर्ट को जो कुछ भी लिखा धोनी ने उसको ही आधार बनाकर ऑफिसर पर मानहानि का केस ठोकने के अलावा अदालत की अवमानना का मामला भी बनाया है। धोनी के पक्ष का कहना है कि अधिकारी ने लिखित प्रतिक्रिया में कुछ ऐसी चीजें कही हैं जिससे पूर्व कप्तान के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। धोनी ने कुमार के खिलाफ कानून के अनुसार प्रक्रिया जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+