होली के मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में अपने फैंस को दिया स्पेशल गिफ्ट

नई दिल्ली, 17 मार्च: महेंद्र सिंह धोनी 26 मार्च को आईपीएल 2022 के दौरान वानखेड़े स्टेडियम मुंबई कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे इससे पहले धोनी ने अपने फैंस को होली का तोहफा दिया है। ये गिफ्ट रांची में मौजूद उनके फैंस को खासकर पसंद आने जा रहा है।

Mahendra Singh Dhoni gave a special holi gift to his fans in Ranchi

धोनी के पास रांची के समीप चांबो में स्थित 43 एकड़ का एक फॉर्महाउस है। धोनी अब अपने फॉर्महाउस को पब्लिक के लिए खोलने जा रहे हैं और इस दौरान लोग यहां से स्ट्राबैरी और सब्जियों को खरीद सकेंगे। ऐसा तीन दिन तक होगा जो 17 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। रिपोर्ट के अनुसार स्ट्राबेरी का 250 ग्राम का पैकेट 50 रुपये में उपलब्ध है।

इंडिया टुडे के हवाले से धोनी के कृषि सलाहकार रोशन कुमार ने कहा, "एमएस धोनी इस फार्महाउस में बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी, पपीता और अमरूद, तरबूज, मटर, शिमला मिर्च, मछली और गेहूं की खेती करते हैं।" रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि धोनी को खेती में दिलचस्पी है और वह "समय-समय पर फार्महाउस का दौरा करते रहते हैं और खेतों में काम करते हैं।"

इसी बीच धोनी आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा पहले ही रिटेन किए जा चुके हैं, टीम ने रविंद्र जडेजा, मोइन अली और रुतुराज गायकवाड़ को भी रिटेन किया है। एमएसडी को 12 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। पिछले महीने बेंगलुरु में दो दिवसीय मेगा नीलामी में अपनी अधिकांश टीम को बरकरार रखने के बाद, सीएसके अब इस बार रिकॉर्ड-बराबर पांचवें आईपीएल ताज पर नजर गड़ाए हुए है।

वे हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2022 के पहले चरण के लिए गेंदबाजी ऑलराउंडर दीपक चाहर की सर्विस से चूक जाएंगे। चार बार के विजेताओं को ग्रुप बी में रखा गया है जिसमें 2016 के विजेता सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और नए गुजरात टाइटन्स शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+