PBKS vs MI: क्वालिफायर 2 की जंग से पहले सूर्यकुमार की चोट पर आया बड़ा अपडेट, महेला जयवर्धने ने दी अहम जानकारी

IPL 2025 के क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस (MI) का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। यह हाई-वोल्टेज एक्शन रविवार, 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले एमआई के हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर अपडेट दिया है।

दरअसल, सूर्या IPL 2025 में एमआई के लिए अहम बल्लेबाज रहे हैं। वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और मौजूदा सीजन में अपनी लगातार बल्लेबाजी से टीम को कई मैच जीतने में मदद की है।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव ने टीम के फिजियो से की बातचीत
उन्होंने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान 20 गेंदों पर 33 रनों की तेज पारी भी खेली। खास बात यह है कि मैच के समय और बाद में उन्हें मैदान पर तकलीफ में देखा गया। उन्होंने टीम के फिजियो से भी बातचीत की।

महेला जयवर्धने ने फिटनेस पर दिया अपडेट
महेला जयवर्धने ने सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर अपडेट दिया है। एलिमिनेटर मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में MI के हेड कोच जयवर्धने ने कहा कि सूर्या की चोट को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम में सभी खिलाड़ी फिट हैं।

जयवर्धने ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि कुछ पुराने खिलाड़ी हैं, जिन्हें थोड़ा बैंडेजिंग और थोड़ा समय दिया जाता है। मैंने देखा कि कुछ अन्य खिलाड़ी भी ऐसा कर रहे हैं। हम जानते हैं कि यह हमारे लिए कठिन शेड्यूल है, लेकिन मुझे लगता है कि सभी फिट हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'और उन छोटी-मोटी दिक्कतों के बारे में चिंता न करें। मैंने फिजियो से कुछ नहीं सुना है। मुझे पूरा यकीन है कि एक पैर के साथ भी, ये लड़के हमारे लिए खेलेंगे। चिंता न करें।'

सूर्या के नाम मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में 15 मैचों में 640 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 67.30 और स्ट्राइक रेट 167.83 का है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लीग में पांच अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें नाबाद 73 रनों की हाईएस्ट पारी भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+