Mahashivratri 2025: भोलेनाथ के भक्त हैं कोहली, बॉडी के टैटू ने खोला राज, हैरान कर देगा विराट का ये रूप

Mahashivratri 2025: आज पूरा भारत महादेव की भक्ति में लीन है, शिवभक्त सुबह-सुबह शिवालय पहुंचे और शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपनों के लिए दुआएं मांगी। कुछ लोगों ने आज भोलेनाथ के लिए उपवास भी रखा है। मान्यता है कि आज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की शादी हुई थी इसलिए आज वो लोग भी व्रत रखते हैं जो कि अपने लिए योग्य जीवनसाथी चाहते हैं।

ये भी कहा जाता है कि आज के दिन जो कोई भी सच्चे मन से भगवान शंकर की पूजा करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Mahashivratri 2025

आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि देश के स्टार क्रिकेटर और किंग कोहली ने नाम से विख्यात विराट कोहली भी बहुत बड़े शिवभक्त हैं।

अनुष्का को है भगवान पर बहुत भरोसा: विराट कोहली (Mahashivratri 2025)

कुछ वक्त पहले एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा था कि 'वो ईश्वर में आस्था रखते हैं और उनकी आध्यात्म के प्रति रूचि भी है लेकिन ये रूचि उनकी और ज्यादा तब बढ़ गई जब उनकी जिंदगी में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा आईं, वो भगवान में अटूट विश्वास रखती हैं।'

विराट कोहली ने अपनी बॉॉडी पर कई टैटू बनवा रखे हैं (Mahashivratri 2025)

हालांकि विराट कोहली ने अपनी बॉॉडी पर कई टैटू बनवा रखे हैं, उनके लेफ्ट हैंड पर भगवान शिव का टैटू है, जिसमें भगवान शिव कैलाश पर्वत पर ध्यान करते हुए नजर आते हैं। आपको बता दें कि शिव की ये मुद्रा विश्वास और ध्यान की मानक है तो वहीं विराट के दूसरी बांह पर 'तीसरी आंख' का टैटू है।

जो कि नीलकंठ की शक्ति की प्रतीक है। यही नहीं विराट की बॉडी पर 'ओम' का भी टैटू है, जो कि उनके आध्यात्म लगाव को बखूबी परिभाषित करता है।

'शरीर पर जापानी समुराई और मोनास्ट्री के भी टैटू बने हैं' (Mahashivratri 2025)

मालूम हो कि विराट के शरीर पर 'जापानी समुराई' और 'मोनास्ट्री' के भी टैटू बने हैं। आमतौर पर विराट कोहली एक आक्रामक खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं। वनडे में 51 शतक ठोकने वाले विराट कोहली अक्सर मैदान पर मस्ती मजाक के मूड में भी दिखते हैं लेकिन उनका एक भक्तिभाव वाला भी पार्ट है, इस पर तमाम लोगों को जल्दी भरोसा नहीं होता लेकिन उनके शरीर पर बने टैटू उनका ये राज बखूबी खोल देते हैं।

विराट कोहली एक हिंदू-पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं

आपको बता दें कि दिल्ली में जन्मे विराट कोहली एक हिंदू-पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाकर ना केवल भारत को जीत दिलाई बल्कि क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में भी दर्ज कराया। भारतीय क्रिकेट फैंस इस जीत को कभी भी भूल नहीं सकते हैं। पाकिस्तान पर काल बनकर टूटे विराट कोहली इस पारी के दौरान कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

  • विराट कोहली 287 पारियों में 14,000 वनडे रन पूरे करके सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़, उन्होंने 350 परियों में ये मुकाम हासिल किया था।
  • इस शतक के साथ ही विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट्स में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर हो गए हैं।
  • इस सैकड़े के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप, वनडे वर्ल्ड कप, और चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले विश्व के एकमात्र खिलाड़ी विराट कोहली हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+