Mahashivratri 2024: भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं विराट कोहली, शरीर पर बनाए हैं महादेव के टैटू

Mahashivratri 2024 Virat Kohli: 8 मार्च यानी कि शुक्रवार को देशभर में शिवरात्रि मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शिवजी और मां पार्वती का विवाह इस दिन ही हुआ था। इसीलिए शिव भक्तों के लिए यह दिन एक पर्व की तरह होता है। मंदिरों में महाशिवरात्रि पर दिन भर जलाभिषेक किया जाता है।

कोहली हैं शिव के भक्त

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। विराट कोहली भी इस खास दिन शिव भगवान के भक्ति में लीन रहते हैं। वैसे तो विराट कोहली ने अपने शरीर पर कई टैटू बनवाए हैं। लेकिन इनमें तीन टैटू ऐसे हैं जो महादेव से जुड़े हुए हैं।

Mahashivratri 2024 1

कोहली के शरीर पर टैटू

विराट कोहली के बाएं कंधे पर ईश्वर की आंख का बड़ा टैटू बना हुआ है। इस टैटू को शिव जी की तीसरी आंख का प्रतीक भी माना जा सकता है। इसके पास ही विराट कोहली ने ओम नामक का एक और बड़ा टैटू बनवाया है। इसके साथ ही विराट कोहली ने एक टैटू ऐसा बनवाया है जिसमें शिव भगवान कैलाश पर्वत पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में त्रिशूल भी है।

टेस्ट सीरीज से बाहर विराट

बता दें कि विराट कोहली पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले महीने यानी कि फरवरी को विराट कोहली दूसरी बार पिता बने हैं। विराट कोहली मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वह आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। हालांकि विराट कोहली की वापसी पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा था। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी किया जाना है। विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+